5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति में होने वाला है कोई बड़ा खेल, अब भी क्यों चुप हैं कमलनाथ?

mp politics- मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या आने वाला है कोई तूफान...। भाजपा में जाने की अटकलों के बीच आज भी चुप हैं कमलनाथ...। छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री का होने वाला है रोड शो...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 20, 2024

kamal-nath-chhindwara.png

,,

mp politics. भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ के दिल्ली बंगले पर समर्थकों की बैठक हुई। दो घंटे की बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने फिर दोहराया कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे। नकुलनाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस प्रतिक्रिया के बाद माना जा रहा था कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। पर कमलनाथ की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 21 फरवरी को छिंदवाड़ा जाने के कार्यक्रम ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। सीएम यहां रोड-शो और सभा करेंगे। ऐसे में अटकलें हैं कि उनकी मौजूदगी में कोई बड़ा खेल भी हो सकता है। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही शाम को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और एसपी विनायक वर्मा ने ग्राउण्ड का जायजा लिया।

संबंधित खबरें

कमलनाथ का मन बदला : बोले, मैं नहीं जा रहा हूं, बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ना है
क्या उलझ गई कमलनाथ के भाजपा में जाने की प्लानिंग, यह है वजह
बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच देशभर के नेताओं से क्या बात कर रहे हैं कमलनाथ?

यहां सभा के लिए जितेन्द्र सिंह ने संभाला

मोर्चा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोमवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने पत्रिका से कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं और यहीं रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को पीसीसी में बैठक बुलाई है। इसमें वे विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं। हालांकि एजेंडा राहुल गांधी की न्याय यात्रा का बताया गया है।

जीतू बोले- आज बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे

नाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रिका से कहा कि सभी विधायकों और पदाधिकारियों को न्याय यात्रा की बैठक में शामिल होने को कहा है। जो नहीं पहुंच सकते वे वर्चुअली जुड़ सकते हैं। इस बैठक में कमलनाथ से वर्चुअल शामिल होने का आग्रह किया है

'सीएम आ रहे हैं, और क्या करेंगे अभी तय तय नहीं'

सीएम के 21 फरवरी को छिंदवाड़ा आगमन के मकसद पर अटकलें हैं। जानकार मान रहे हैं कि दिल्ली से कोई राजनीतिक बदलाव का संकेत मिला है। छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सिर्फ ये कहा कि सीएम छिंदवाड़ा आ रहे हैं। उनका सभा और रोड शो का कार्यक्रम है। इसके अलावा और क्या करेंगे अभी तय नहीं है।