
भोपाल। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल 2022 जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के इस टाइम टेबल को अभ्यर्थी मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से परीक्षा के लिए टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं की परीक्षा 26 दिसंबर से
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं 06 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इस बीच, इंटर मीडिएट के छात्रों के लिए परीक्षा 26 दिसंबर से 12 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों वर्ग की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
ऐसे देख सकेंगे टाइम टेबल
* मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
* परीक्षा कद्म टाइम-टेबल देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
* फिर उस कक्षा का चयन करें जिसके लिए आप टाइम-टेबल देखना चाहते हैं।
* इसके बाद स्क्रीन पर टाइम-टेबल दिखाई देने लगेगा।
* विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
* भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी यानि प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें।
* छात्रों की सुविधा के लिए टाइम-टेबल डाउनलोड करने का सीधा लिंक वेबसाइट पर दिया गया है।
Updated on:
08 Dec 2022 02:01 pm
Published on:
08 Dec 2022 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
