
,,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश की 39 विधानसभा के घोषित प्रत्याशियों की अहम बैठक हुई जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जीत के मंत्र दिए। प्रचार-प्रसार शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशियों को एक रणनीति के तहत विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। गौरतलब है कि जिन 39 सीटों पर हाल ही में भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, यह सभी सीटें कांग्रेस के कब्जे में है।
मध्यप्रदेश में तीन माह बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विशेष रणनीति तैयार की है। यह ट्रेनिंग उसी रणनीति का हिस्सा बताई जा रही है। यह सभी सीटें भाजपा हार चुकी है, 39 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। कांग्रेस की इन्हीं सीटों को छीनने के लिए भाजपा जिस रणनीति के तहत काम कर रही है, घोषित प्रत्याशियों को चुनाव प्रबंधन से लेकर मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया हैंडलिंग, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, रिस्क मैनेजमेंट, डेली रिपोर्टिंग, फीडबैक सिस्टम आदि की जानकारी दी गई।
बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश चुनाव सहप्रभारी अश्विनी वैष्णव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रत्याशियों को मार्गदर्शन दिया।
उम्मीदवारों की बैठक से मीडिया को भी दूर रखा गया है। इन प्रत्याशियों को बिहेवियर चेंज एंड कम्प्युनिकेशन्स स्किल भी सिखाई जा रही है। उम्मीदवारों को जनता के बीच संबोधन के बीच किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, उसकी भी टिप्स दी गई। वहीं संयमित और संसदीय भाषा के उपयोग करने को कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। अपने-अपने क्षेत्र के जिला अध्यक्ष से लेकर टिकट के दावेदारों और बूथ स्तर के कार्यकर्ता से सीधा संवाद रखने को भी कहा। अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में अपडेट जानकारी रखने और सोशल मीडिया के जरिए अपने कार्यक्रम और दोरों की जानकारी शेयर करते रहने की भी जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः
एक और भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा, बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
जश्न का माहौल: सभी की निगाह चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर, यहां देखें LIVE Telecast
कांग्रेस का बिहारवाला दांव, सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराएंगे
GOOD NEWS: पेंशनर्स, पुलिसकर्मियों और पंचायत कर्मियों को मिली सौगात, देखें डिटेल्स
'कांग्रेस से 53 सालों का हिसाब मांगते हैं, 24 साल मोदीजी ने क्या किया'
MP Assembly Election 2023: इस बार विधानसभा चुनाव में निर्णायक होंगी महिला मतदाता
Updated on:
23 Aug 2023 05:02 pm
Published on:
23 Aug 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
