24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान: 23 साल में सबसे सर्द रहीं रात, तापमान 2.2 डिग्री, 18 किमी की रफ्तार से चल रही सर्द हवा

-18 किमी की रफ्तार से चल रही सर्द हवा, कल से कुछ राहत की उम्मीद-24 के बाद एक बार फिर बढ़ेगी सर्दी

2 min read
Google source verification
CG Weather Update

CG Weather Update file photo

भोपाल। शहर में इन दिनों सर्दी का दौर चल रहा है। दिन में धूप भी खिल रही है, इसके बावजूद भी लोगों को तीखी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि अधिकतम 16 से 18 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। रात के साथ-साथ दिन में भी लोग सर्दी से परेशान हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों से तापमान में भी खास परिवर्तन नहीं हो रहा है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। हालांकि मंगलवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था।

कल से तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

शहर में चार साल बाद जनवरी के शुरुवाती 15 दिन कड़ाके की ठंड के साथ बीत रहे हैं। इस साल जनवरी माह में अधिकांश दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा है, सिर्फ तीन दिन ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहे हैं। इसके पहले 2019 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। 2019 में भी पहले पखवाड़े में सिर्फ दो दिन तापमान 10 डिग्री से अधिक था। इस बार 9 दिन न्यूनतम तापमान 7 और 8 डिग्री के बीच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है।पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है। 22 के आसपास हल्के बादलों की स्थिति बन सकती है। 24 जनवरी के आसपास फिर सर्दी बढ़ सकती है।

23 साल में सबसे सर्द रहीं रात

ग्वालियर-चंबल शीतलहर से कांप रहा है। मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा दतिया है। यहां मंगलवार रात का तापमान 2.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री रहा। भोपाल में इस सीजन में जनवरी की रातें 23 साल में सबसे सर्द रहीं। इंदौर में मंगलवार का दिन भी कोल्ड डे के करीब रहा। प्रदेश के 47 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम है। उमरिया, चंबल, रतलाम, राजगढ़, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, टीकगमढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का असर है।

24 जनवरी के बाद फिर लौटेगी ठंड

बादल छंटने के बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा, जो जनवरी के आखिरी सप्ताह तक जारी रहेगा। 26 जनवरी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी मध्यप्रदेश की तुलना में पूर्वी मध्यप्रदेश में इतनी ठंड नहीं रहेगी।

यहां सबसे कम रहा तापमान

दतिया-2.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
ग्वालियर-2.3
नौगांव-2.8
खजुराहो, रीवा -3.0

ये भी देखें

ग्वालियर-2.3 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
जबलपुर-5.7
भोपाल-7.2
इंदौर-8.6
मंडला-11.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
नरसिंहपुर-10.6
मलाजखंड-10.5
खरगोन-10.2
छिंदवाड़ा, खंडवा-10.0