
weather forecast
भोपाल। मई के पहले दिन से ही बिगड़े मौसम में अब सुधार हो रहा है। बीते दिन धूप में तल्खी दिखी। तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया। अगले दो दिन बाद तापमान में कम से कम 3 से पांच डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। 15 मई के बाद सूरज की तपिश परेशान करने लगेगी। हालांकि, चक्रवात मोका की वजह से 10 मई तक फिर बारिश हो सकती है।
चक्रवात ‘मोका’ दिखागा असर
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोका रविवार को कम दबाव का क्षेत्र बनाएगा। इसके बाद इस मौसम प्रणाली के पहले अवदाब का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। वहीं एक ट्रफ लाइन मध्य भारत से दक्षिण भारत तक गुजर रही थी। वह अब नहीं है। उत्तर में गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ का भी असर ज्यादा नहीं है। इस कारण मौसम स्थिर रहेगा।
अभी चार मौसम प्रणालियां सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव सिस्टम का असर अब कम हो गया है। इसके चलते तेज बारिश का दौर कहीं-कहीं पर रह सकता है। 9 मई से मौसम साफ हो जाएगा। इससे गर्मी का असर भी बढ़ेगा। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान मोका के कारण वातावरण में नमी कम होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात मोका की वजह से 8 से 10 मई के दौरान वर्षा हो सकती है। हल्के से मध्यम गति का तूफान भी आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद पारा बढ़ सकता है, लेकिन उत्तर-प. भारत से लेकर मध्य भारत के राज्यों में कई दिन तक लगातार हीटवेव चलने जैसी घटनाएं आम गर्मियों की तुलना में कम होंगी। पूर्वी मध्यप्रदेश में हीटवेव चल सकती है। जून में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में यह दो दशक की सबसे छोटी गर्मी होने वाली है।
Published on:
07 May 2023 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
