11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : तेज ठंडी हवाएं करेंगी परेशान, जानें 7-8-9-10 मार्च को कैसा रहेगा मौसम ?

MP Weather Update: चार साल बाद मार्च के पहले सप्ताह में ठंडक का अहसास, उत्तरी हवाओं के कारण हल्की ठंडक बरकरार, आज से बढ़ सकता है तापमान

2 min read
Google source verification
Today Weather Update

Today Weather Update

MP Weather Update: इन दिनों उत्तरी सर्द हवाओं ने एक बार फिर मौसम (MP Weather Update) में ठंडक घोल दी है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मार्च में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया था, जो 11 साल बाद सबसे कम था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी चार साल बाद मार्च के पहले सप्ताह में तापमान सबसे कम रहा। बुधवार, गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं 15 मार्च के बाद गर्मी का दौर बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर मार्च में गर्मी सीजन की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद इन दिनों सर्द हवाओं के कारण फिजा में ठंडक घुली हुई है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले चार पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन उसका असर हमारे यहां नहीं रहेगा। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले चार पांच दिन मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। इस समय हवा का रूख उत्तरी और उत्तर पूर्वी है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हवा का रूख बदलने की संभावना है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस समय सीजन भी चेंज हो रहा है, ऐसे में हवा घुमावदार रहती है और बार-बार हवा का रूख बदलता है। इसलिए फिलहाल उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।

शहर के तापमान की बात करें तो अभी फिर से बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी ठंडक बरकरार रही। शहर का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम 10 डिग्री था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8.6, राजगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा। बुधवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 10 मार्च तक रहने की संभावना है। 20 मार्च के बाद गर्मी का असर महसूस होने लगेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह वर्षा और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।