
MP Weather Update :मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश थमने के बाद से उमस महसूस की जा रही है, जिससे से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के वक्त हल्की ठंडक भी बढ़ रही है तो वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज होगी।
मध्य प्रदेश के लगभग 34 जिलों से अब तक मानसून की विदाई हो गई है। शनिवार को मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवात के कारण 7 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। एमपी में बने सिस्टम के चलते ग्वालियर बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में बारिश की संभावना है। हालांकि गरज चमक के साथ बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक घुल जाएगी।
हलांकि, मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से मानसून ने विदाई ले ली है। रविवार शाम तक जिन जिलों से अबतक मानसून आगे बढ़ चुका है, उनमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर समेत 34 जिले शामिल है। हालांकि, इनमें से अदिकतर इलाकों में अब उमस महसूस की जा रही है। ऐसे में अब लोगों को ठंड शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
Updated on:
26 Oct 2024 04:10 pm
Published on:
07 Oct 2024 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
