13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 24 घंटे में बदलेगा हवाओं का रुख, 26 जनवरी को पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather: मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather

MP Weather

MP Weather: मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में आगामी 24 घंटों के बाद मौसम फिर थोड़ा सर्द हो सकता है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमानों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर भी मौसम थोड़ा सर्द रह सकता है, साथ ही सुबह हल्का कोहरा या धुंध की स्थिति भी बन सकती है। पिछले दस सालों में गणतंत्र दिवस पर चार बार कोहरे की स्थिति रही है, इस बार भी मिजाजुला असर देखने को मिल सकता है।

अचानक बढ़ गया तापमान

बीते दिन भी मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट आई। अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस माह दूसरी बार अधिकतम तापमान 29 के पार पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: सरोगेसी के नियमों में बड़ा बदलाव, संतान सुख पाने के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत


तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अब तक पश्चिमी विक्षोभ सहित अन्य सिस्टमों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन हवा का रूख अब उत्तरी होने की संभावना है, ऐसे में शनिवार से तापमानों में गिरावट आ सकती है। 26 जनवरी को भी सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध जैसी स्थिति रहने की संभावना है।