4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिनों तक ठिठुराएगी ठंड, जानिए किस शहर में कितना गिरेगा पारा

weather mp मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसे पहाड़ों पर जेटस्ट्रीम चलने का असर बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं जिससे प्रदेश में अधिकांश जगहों पर पारा तेजी से गिरा।

2 min read
Google source verification
weather mp

weather mp

मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसे पहाड़ों पर जेटस्ट्रीम चलने का असर बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं जिससे प्रदेश में अधिकांश जगहों पर पारा तेजी से गिरा। अगले कुछ दिनों तक ठंड के तेवर यूं ही बने रहने की संभावना है। दो तीन दिनों तक मौसम ठिठुराएगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश प्रमुख शहरों में पारा औसतन 3 डिग्री सेल्सियश गिर सकता है।

एमपी में ठंड का असर बढ़ रहा है। सर्द हवाओं से सिहरन बढ़ रही है, चौक-चौराहों पर अलाव जलने लगे हैं। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का न्यनूतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मैदानी इलाकों में मंडला में
न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ता – वेतन वृद्धि में आ रहीं अड़चनें, विभागों से कर्मचारियों, अधिकारियों का अपडेट डाटा बुलाया

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो तीन दिनों में रात के समय पारा तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 20 नवंबर तक ठंड यूं ही कंपकंपाती रहेगी। सभी प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ठंड बढ़ेगी, पचमढ़ी और अमरकंटक में पारा सबसे कम रह सकता है। उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव कम होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने से मौसम में यह बदलाव हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जेट स्ट्रीम के असर से प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ को आगे बढ़ते ही प्रभाव कम हो गया है। इससे हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान गिरने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञोें के अनुसार इस अवधि में प्रदेश में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

अगले दो दिनों में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। प्रदेश के उत्तरी इलाके ग्वालियर-चंबल संभाग में सर्दी सबसे ज्यादा बढ़ेगी।