
MPPSC Librarian Bharti 2025 :मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेशवासियों के लिए लाइब्रेरियन पद पर भर्ती निकाली है। एमपीपीएससी ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत 80 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थी एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकता है।
एमपीपीएससी ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत लाइब्रेरियन के 80 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू की गई थी। तो वहीं अभ्यर्थी 26 मार्च तक अप्लाई कर सकते है। भर्ती में करेक्शन विंडो 4 मार्च से 28 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। एडमिट कार्ड 23 मई 2025 को जारी होंगे। वहीं, परीक्षा 1 जून 2025 को होगी।
-अनारक्षित-21
-अनुसूचित जाति-13
-अनुसूचित जनजाति-16
-अन्य पिछड़ा वर्ग-22
-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-08
-कुल पद-80
55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री (आर्ट्स, कॉमर्स, सोशल साइंस, साइंस, लैंग्वेज, लॉ) आदि में होनी चाहिए।
UGC NET / CSIR NET / MP SET / SLET परीक्षा में पास होना चाहिए।
Ph.D. होल्डर्स के लिए NET/SET/SLET जरूरी नहीं है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य और दूसरे राज्यों के उम्मीदवार के लिए 500 रुपए, एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम होगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
लाइब्रेरियन में सिलेक्शन के बाद 57,700 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही, अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।
Published on:
11 Mar 2025 05:16 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
