23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़ों का वर्ल्ड क्लास सेंटर बनेगा एमपी, दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनी इंडिटेक्स को प्रस्ताव

MP's proposal to Inditex - मध्यप्रदेश वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र बनेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दूसरे दिन यह बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Jul 2025, 5:44 PM IST

MP's proposal to Inditex for world class clothing center

MP's proposal to Inditex for world class clothing center- image jansampark

MP's proposal to Inditex - मध्यप्रदेश वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र बनेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दूसरे दिन यह बात कही। वैश्विक कपड़ा एवं फैशन क्षेत्र के दिग्गजों से निवेश संवाद पर उनका का फोकस रहा। सीएम मोहन यादव ने दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनी इंडिटेक्स को एमपी में यूनिट लगाने का प्रस्ताव भी दिया। स्पेन के गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय में हुई बैठक में डॉ. यादव ने एमपी को “हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब” के रूप में प्रस्तुत किया। बैठक में इंडिटेक्स समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापारिक साझेदारी और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंडिटेक्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की उपस्थिति से राज्य में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और हरित उत्पादन को गति मिलेगी। हम इस साझेदारी को सभी स्तरों पर समर्थन देने को तत्पर हैं।

टेक्सटाइल सेक्टर के लिए आदर्श

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश देश के शीर्ष कच्चा कपास उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां सालाना करीब 18 लाख बेल्स यानि 3 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन होता है। राज्य में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं। इसमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच जैसे केंद्र टेक्सटाइल उत्पादन में अग्रणी हैं।

पीएम मित्रा पार्क: इंडिटेक्स के लिए सुनहरा अवसर

धार जिले में भारत सरकार की पीएम मित्रा योजना के अंतर्गत विकसित हो रहा टेक्सटाइल मेगा पार्क इंडिटेक्स जैसे वैश्विक ब्रांडों के लिए सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

ऑर्गेनिक कॉटन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है। राज्य में विशेषकर निमाड़ और मालवा क्षेत्रों में बहुतायत में कॉटन का उत्पादन होता है। यहाँ GOTS-सर्टिफाइड किसान समूह सक्रिय हैं, जो इंडिटेक्स की सस्टेनेबिलिटी और ट्रेसिबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श साझेदार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फार्मर-टू-फैब्रिक वैल्यू चेन पर इंडिटेक्स के साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया।

ESG फ्रेमवर्क में मेल-जोल

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ईएसजी यानि Environment, Social, Governance मूल्यों को बढ़ावा देती है। राज्य में वॉटर रिसायक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और डीसेंट वर्क स्टैंडर्ड्स लागू हैं। इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग नीति के साथ मध्यप्रदेश की दृष्टि पूरी तरह से मेल खाती है।

निर्यात और वैश्विक संभावनाएं

राज्य से टेक्सटाइल और गारमेंट का वार्षिक निर्यात 7 हजार करोड़ रूपए से अधिक है, जिनमें यूरोपीय संघ प्रमुख है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इंडिटेक्स जैसे ब्रांड की साझेदारी से यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ रूपए तक पहुंच सकता है।

इंडिटेक्स को साझेदारी का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिटेक्स को आमंत्रण दिया कि वह पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में भागीदारी बने। उन्होंने एक ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और ई एस जी सर्टिफाइड एमएसएमई के साथ वेंडर डेवेलपमेंट प्रोग्राम प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया।

बता दें कि स्पेन की Inditex (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है। इसके अंतर्गत ज़ारा, मैसिमो दुत्ती, बेरशका, बुल एंड बीयर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स हैं। कंपनी का मुख्यालय गैलिसिया के आर्तेइशो में है। यह अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेसिबल सप्लाई चेन और टिकाऊ प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध है। भारत में इंडिटेक्स, टाटा समूह के साथ ज़ारा और मैसिमो दुत्ती ब्रांड्स के माध्यम से कार्यरत है।