20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक युवती को आठ बार डंस चुका है एक सांप, रहस्य बन गई यह घटना

एक सांप आठ बार एक युवती को काटने के बाद रहस्य बना हुआ है, उसे आज तक किसी ने देखा भी नहीं...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 14, 2020

01_3.png

snake target in india

भोपाल। एक परिवार सांप के आतंक से डरा हुआ है। यहां तक कि परिवार के सभी सदस्य सांप का ध्यान आते ही सिहर जाते हैं। खास बात यह है कि इस परिवार की युवती को ही यह सांप टारगेट ( snake target ) पर लेता है। तीन से चार माह के बीच वो कभी भी इसी महिला को काट खाता है। हाल ही में सांप ने 8वीं बार इसी युवती को काटा है।

यह सांप ( Snake ) आठ बार एक ही युवती को काट चुका है। युवती की किस्मत अच्छी रही है कि हर बार उसे तुरंत इलाज मिल गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह सांप इसी युवती को बार-बार क्यों काट रहा है यह रहस्य ( Mystery ) बना हुआ है। उनके परिजनों ने बताया कि हालांकि वो सांप अब तक किसी को नजर नहीं आया है।

रीवा जिले के हनुमना तहसील का यह मामला है। यहां 22 साल की एक युवती तीन साल से इस अजीबोगरीब घटना से परेशान है। हर तीसरे-चौथे माह उसे सांप डस लेता है। युवती और उसके परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि सांप उसे ही क्यों डस रहा है।

हैरान करने वाली बात यह भी है कि युवती जितनी बार भी सर्पदंश का शइकार हुई है, उतनी ही बार किसी ने भी सांप को नहीं देखा है। सर्पदंश के निशान शरीर पर दिखाई देते हैं। युवती के परिवार के लोगों को या किसी अन्य सदस्य को सांप ने कभी नहीं काटा।

मंगलवार को इसी युवती को 8वीं बार सांप ने कांट लिया। उस समय युवती मंदिर में भगवान की मूर्ति पर रखे हुए पुराने फूल हटा रही थी। तभी अचानक उसके हाथ पर सांप ने काट लिया।

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे तुरंत इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई। गांव के लोग भी इस घटना को समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए वे किसी रहस्य से डरे हुए हैं।

मुकुंदपुर चिड़ियाघर के विशेषज्ञ राजेश सिंह तोमर कहते हैं कि ऐसी घटना के कई पहलू हो सकते हैं। सांपों की प्रवृत्ति के अनुसार उनकी याददाश्त लंबे समय तक नहीं रहती है। इसलिए ऐसा नहीं होता कि वो किसी व्यक्ति को अपना दुश्मन बना ले और बार-बार उसी व्यक्ति पर हमला करे। सांप एक निश्चित दायरे में ही रहता है। कई बार जहरीले सांप डंसने के दौरान जहर नहीं छोड़ पाते हैं। अधिकतर सांप जहरीले नहीं होते हैं।