
ईद आज: अमनो अमान व खुशहाली के लिए दुआ,जानिये मस्जिदों में नमाज का समय
भोपाल. राजधानी में बुधवार को कुर्बानी और त्याग का पर्व ईद उल अजहा अकीदत के साथ मनाया जाएगा। शहर की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। देश-दुनिया में अमन, चैन, खुशहाली के लिए दुआएं होंगी। केरल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावितों की सलामती के लिए विशेष दुआ होगी। नमाज और दुआ के बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद देंगे।
शहर में ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को सुबह से ही शहर में ईद का नजारा दिखाई देगा। मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शहर की ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद, ईदगाह सहित तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। सबसे पहले ईदगाह में ईद की नमाज होगी, यहां शहरकाजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी नमाज अदा कराएंगे, इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज होगी।
नमाज का समय
ईदगाह 7.30 बजे सुबह
जामा मस्जिद 7.45 बजे सुबह
ताजुल मसाजिद 8.00 बजे सुबह
मोती मस्जिद 8.15 बजे सुबह
आरिफ नगर 8.30 बजे सुबह
केरल बाढ़ पीडि़तों की सलामती की विशेष दुआ
ईद पर मुस्लिम समाज के लोग केरल में आई भीषण बाढ़ पीडि़तों की सलामती के लिए विशेष दुआ करेंगे। शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने सभी मस्जिदों से अपील की है कि वे दुआ करें। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भी आगे आएं।
डेढ़ सौ स्थानों पर नमाज, 42 कुर्बानगाह बनेंगे
शहर में डेढ़ सौ स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। 42 स्थानों पर कुर्बानागाह बनाए जाएंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी सचिव काजी सैय्यद अनस अली ने बताया, ईदगाह सहित मस्जिदों, मैदानों, मोहल्लों में नमाज होगी। 42 स्थानों पर अस्थायी कुरबानगाह बनाए गए हैं, जहां कुर्बानियों होगी।
बोहरा समाज ने मनाई ईद, खुशहाली के लिए की दुआ
मंगलवार को दाउदी बोहरा समाज ने ईद का पर्व अकीदत के साथ मनाया। शहर में बोहरा समाज की मस्जिदों में सुबह 5:30 बजे फजर की नमाज हुई, इसके बाद सुबह 6:10 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के दुआ भी हुई इसमें देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई, साथ ही केरल पीडि़तों की सलामती के लिए दुआ हुई और उनकी मदद के लिए आह्वान किया गया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकरवाद दी। शहर में सेफिया कॉलेज स्थित बद्री मस्जिद, हैदरी मस्जिद अलीगंज, नजमी हॉल नूरमहल, हुसैनी मस्जिद पीरगेट, बुरहानी मस्जिद करोंद आदि बोहरा समाज की मस्जिदों में नमाज और विाश्ेष दुआ की गई।
ईद उल अजहा:आज सुबह 6 से 11 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक ...
सुबह 6 से 11 बजे दिन तक लालघाटी से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों (नमाज में आने वाले वाहनों को छोडकऱ) का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये वाहन (बस, मिनिबस, लोडिंग वाहन) नरसिंहगढ़ तिराहा, गांधीनगर तिराहा, नई जेल, करोंद चौराहा, नए पुल से होकर नादरा बस स्टैंड की तरफ आ-जा सकेंगे।
पुल बोगदा, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 से 11 बजे तक वर्जित रहेगा। सभी वाहन अयोध्या बायपास से भानपुर होकर बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगे या बाइपास से करोंद, भानपुर, आनंद नगर से निकलेंगे।
ईदगाह हिल्स पर नमाजियों के भारी वाहन वीआइपी गेस्ट हाउस, टीवी अस्पताल से ईदगाह की तरफ, जो कैन्सर अस्पताल के सामने मैदान पर पार्क होंगे एवं अन्य रास्तों से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
पार्र्किंग व्यवस्था
ईदगाह हिल्स पर नमाज पढऩे वालों के दोपहिया वाहन जीएडी क्रासिंग, गोलघर, तरण पुष्कर होकर जाएंगे एवं ईदगाह के सामने निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे। नमाज समाप्त होंने के पूर्व कोई भी वाहन इस मार्ग से वापस नहीं जा सकेंगे ।
Published on:
22 Aug 2018 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
