20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Narela vidhansabha Election Result 2023 – नरेला को सारंग पर ही ‘विश्वास’, मनोज को दी मात

भोपाल की नरेला सीट पर बीजेपी के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के मनोज शुक्ला को 24569 वोटों से हराया। सारंग को 124552 वोट मिले जबकि शुक्ला को 99983 वोट प्राप्त हुए।

2 min read
Google source verification
viswassarang3.png

मंत्री बीजेपी प्रत्याशी विश्वास सारंग

भोपाल की नरेला सीट पर बीजेपी के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के मनोज शुक्ला को 24569 वोटों से हराया। सारंग को 124552 वोट मिले जबकि शुक्ला को 99983 वोट प्राप्त हुए।

नरेला विधानसभा राजधानी भोपाल की अहम सीट है। विश्वास सारंग दो बार के विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।

सीट का इतिहास
राजधानी की यह विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। नरेला में बीजेपी की मजबूत पकड़ है। यही कारण है कि नरेला से बीजेपी लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव जीत रही है। पिछले चुनाव यानि सन 2018 में नरेला में बीजेपी के विश्वास सारंग ने कांग्रेस के डॉ. महेंद्र सिंह चौहान को 23,151 वोटों से हराया था।

सारंग को 108,654 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी चौहान को 85,503 वोट मिले थे। इस तरह सारंग लगातार तीसरी बार विजयी रहे। शिवराज सरकार में विश्वास सारंग को मंत्री बनाया गया।

ब्राह्मण, मुस्लिम और कायस्थ वोटर्स ज्यादा
नरेला विधानसभा पर सन 2018 के चुनाव में 3 लाख 40 हजार से मतदाता थे। इनमें 1 लाख 80 हजार पुरुष वोटर्स थे, जबकि 1 लाख 61 हजार से ज्यादा महिला वोटर्स थीं। 16 ट्रांसजेंडर वोटर्स ने भी वोट डाले थे। नरेला विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरण को देखें तो इस सीट पर ब्राह्मण, मुस्लिम और कायस्थ वोटर्स अच्छी संख्या में हैं। अनुसूचित जाति के वोटर्स भी यहां निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

मनोज शुक्ला सबसे ज्यादा रईस प्रत्याशी- सारंग ने वर्ष-2018 में अपनी आय 24 लाख 68 हजार 150 रुपए बताई थी, जो अब बढ़कर 65 लाख 36 हजार 758 हो गई है। पिछले चुनाव में उन्होंने पत्नी की आय 14 लाख 7 हजार 500 रुपए बताई थी। जबकि अब पत्नी की आय 5 लाख 8 हजार 152 रुपए बताई गई है। इनके सामने खड़े मनोज शुक्ला सबसे ज्यादा रईस प्रत्याशी हैं। उनके पास 44 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

विश्वास सारंग
उम्र: 54 साल
शिक्षा: इंजीनियरिंग
राजनीतिक अनुभव: युवा मोर्चा व एबीवीपी में सक्रिय रहे। विधानसभा चुनाव में तीसरी बार मैदान में। दो बार विधायक का चुनाव जीते। राज्य के कैबिनेट मंत्री हैं।
विकास का दावा
नरेला में इंफ्रा के कार्य हुए। कुछ पाइप लाइन में हैं। यहां सबसे ज्यादा ब्रिज व फ्लायओवर्स बने। शिक्षा, स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाया गया। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया। वोटर्स से उनका कहना है कि जहां जरूरी है नाले-नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सडक़, पानी की जहां समस्या हैं दूर करेंगे। युवाओं के साथ महिलाओं को रोजगार दिलाने का अभियान लगातार जारी रखेंगे। आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए योजनाओं से लोगों को जोड़ा जाएगा। चुनाव की वजह से विधानसभा के जो निर्माण कार्य रुके हुए हैं। उन्हें चुनाव के बाद पूरी रफ्तार से शुरू करवाना प्राथमिकता रहेगी।

मनोज शुक्ला
उम्र: 48 साल
शिक्षा: ग्रेजुएट
राजनीतिक अनुभव: 23 साल से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता, पीसीसी सचिव और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
जनता हो चुकी है त्रस्त: — नरेला में सालों से कानून व्यवस्था बेपटरी है। विकास कार्य चुनिंदा जगह होते हैं। जनता परेशान है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हमारा मुद्दा विकास है। लोग लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं बता रहे हैं। इन्हें सूचीबद्ध किया है। चुनाव जीतने के बाद पहले इन्हीं समस्याओं को दूर करने की योजना है। जाति देखकर काम नहीं करेंगे। नरेला में दोनों समुदाय की कॉलोनियों में समस्याओं की भरमार है। इन्हें दूर करना कार्ययोजना है। युवाओं के विकास व रोजगार दिलाने की योजना बनाई है।