6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमत्कारी सफलता और शत्रुओं पर विजय चाहिए तो गुप्त रुप से करें यह प्रयोग

आषाढ़ और माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन गुप्त नवरात्रि GUPT NAVRATRI मनाई जाती है।

3 min read
Google source verification
gupt natratri 2018

भोपाल। हिन्दू धर्म में नवरात्र या नवरात्रि मां दुर्गा की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि चमत्कारी सफलता और शत्रुओं पर विजय आदि के लिए भी गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं।

वैसे तो पूरे वर्ष में कुल चार नवरात्रि Navratri 2018 Chaitra Navratri 2018 Vasant Navratri 2018 होती हैं, जिनमें से मुख्य दो नवरात्रियों को लोग जोर शोर से मनाते हैं, लेकिन इसके अलावा आषाढ़ और माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन गुप्त नवरात्रि GUPT NAVRATRI मनाई जाती है। इस नवरात्रि के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है।

जानिये इस बार कब हैं गुप्त नवरात्र...
इस बार माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व 18 से 26 जनवरी (18—26JAN) 2018 तक मनाया जायगा। आषाढ़ और माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन गुप्त नवरात्रि GUPT NAVRATRI मनाई जाती है। चूंकि ये साधना गुप्त रूप से होती है इसलिये इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं।

वहीं पहले दो नवरात्रि की तरह ही सभी नौ माता का एक एक दिन होता है। चूंकि ये साधना गुप्त रूप से होती है, इसीलिये विशेष रूप से फलदायी होती है। तन्त्र साधकों के लिए ये साधना खास रूप से फलदायी होती है, चूंकि यह साधना अति गुप्त रूप से की जाती है, इसीलिये इसका प्रभाव भी अन्य साधना की तुलना में ज्यादा फलदायी है।

यह है साधकों के लिए खास...
ज्योतिष विजय शास्त्री का कहना है कि ऐसा माना जाता है पूरा संसार शक्ति के दम पर ही चल रहा है। और तो और यह भी कहा जाता है कि बिना ENERGY के जीव शव समान होता है। जो जातक इन चार नवरात्रि में व्रत उपवास (VRAT-UPWAS) द्वारा शक्ति का जागरण करते हैं, वे जीवन LIFE में चाहे कितनी भी अशुभ (UNLUCKY) स्थिति में हो उस पर विजय (VICTORY) प्राप्त कर अच्छी स्थिति में पहुंच जाते हैं। मां भगवती की शक्ति से ही समस्त ब्रम्हान्ड चलायमान VERY SPACIAL FOR PERFECTIVE है।

जो भी व्यक्ति इस रहस्य को जानकर नौ दिन व्रत संयम और आहार संयम करता है वह व्यक्ति अपने आपको इन नौ दिन की साधना के प्रभाव से स्वयं को दिव्य शक्ति से चार्ज या शक्तिशाली पाता है। ऐसे व्यक्ति इन साधना के दम पर खुद पर विजय तो प्राप्त करते ही है साथ ही दुनिया पर भी विजय प्राप्त करते है।

विद्यार्थी वर्ग तथा व्यापारी (STUDENTS and BUSINESSMEN) को अपने क्षेत्र मे दिमागी शक्ति का विशेष प्रयोग करना पड़ता है। माना जाता है कि सामान्य ग्रह योग ? वाले जातक शिक्षा और व्यापार की प्रतिस्पर्धा (COMPETITION) का सामना नहीं कर पाते। फलस्वरूप कई बार या तो समझौता करना पड़ता है या असफलता प्राप्त होती है, लेकिन जो लोग भगवती की साधना करते हैं वे लोग शिक्षा व्यापार तथा जीवन के हर क्षेत्र मे सफल (SUCCESS) होते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि 2018
इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 18 जनवरी से 26 जनवरी तक रहेगी 26 जनवरी को नवरात्रि व्रत खोला जायेगा। जो भी व्यक्ति संयम व्रत द्वारा अपने जीवन को सफल बनाना चाहता है उसे इन नौ दिन की साधना अवश्य करना चाहिए।

ये हैं गुप्त नवरात्रि के नौ दिन Navratri 2018 Muhurat Date...
18 जनवरी गुरुवार- घट स्थापना एवं मां शैलपुत्री पूजन।
19 जनवरी शुक्रवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजन।
20 जनवरी शनिवार- मां चंद्रघंटा पूजा।
21 जनवरी रविवार- मां कुष्मांडा पूजा।
22 जनवरी सोमवार- मां स्कंदमाता पूजा, बसंत पंचमी।
23 जनवरी मंगलवार- मां कात्यायनी पूजा।
24 जनवरी बुधवार- मां कालरात्रि पूजा।
25 जनवरी गुरुवार- मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी।
26 जनवरी शुक्रवार- मां सिद्धिदात्री पूजन।

ज्योतिष वी शास्त्री के मुताबिक जैसी आपकी सामर्थ्य हो वैसी साधना GUPT NAVRATRI VIDHI अवश्य करनी चाहिए। कहते हैं कि इन नौ दिन में राम नाम का स्मरण जातक को अपार शक्ति देता है तथा इसे जपने के लिये किसी गुरु या विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। कलयुग मे भगवान शिव के आशीर्वाद से इसे सभी लोग जप सकते हैं साथ ही इसका प्रभाव इतना अमोघ है कि व्यक्ति हर ओर सफलता पाता है।

रामरक्षास्त्रोत पाठ...
उनके अनुसार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनो मे यदि आप संयम पूर्वक दिन मे नौ बार रामरक्षास्त्रोत का पाठ करते हैं तो नौ दिनों की यह साधना आपके पिछले पापों को तो नष्ट करेगी ही साथ ही आपके अंदर दिव्य शक्ति का विकास होगा जो आपको जीवन मे सभी सफलता प्रदान करेगी।