
navratri
भोपाल। भारत देश का सबसे प्रचलित त्यौहार है नवरात्रि। यह हर साल दो बार मनाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसे भारत में लगातार 9 दिनों तक मनाया जाता है। दरअसल, इस त्यौहार को दुर्गा माँ का त्यौहार भी कहा जाता है। लोग इस दिन दुर्गा माँ के नो रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा कई लोग धन की तंगी सो काफी परेशान रहते हैं। धन की इच्छा रखते हुए वे लोग तरह-तरह के उपाय और टोटके करते हैं। सालों-साल उपाय करने के बावजूद भी उन्हें धन की प्राप्ति नहीं होती है, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। नवरात्रि के दौरान कुछ उपायों को करने से धन की समस्या से बचा जा सकता है। आज आपको पंडित जी कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनसे धन की तंगी से बचा जा सकता है। जानिए क्या हैं वे उपाय...
1- नवरात्रि में प्रतिदिन कुबेर दिशा में पानी वाला नारियल रख कर उस पर हल्दी कुमकुम लगाएं। पुराने नारियल को चलते पानी में बहा दें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
2- नवरात्रि के दिनों में अपने घर में पूरी तरह से सफाई रखें। सदा स्मरण रखें, जहां स्वच्छता वहीं देवी लक्ष्मी का वास साथ ही हरे और लाल रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
3- उत्तर दिशा में तांबे से भरा कलश रख कर उस पर पानी वाला नारियल रखें। इससे सकारात्मकता का संचार होगा। साथ ही आर्थिक रुप से भी संपन्नता आती है।
4- नवरात्रि के समय उत्तर दिशा में हरे रंग का पिरामिड जरूर रखें। कहा जाता है कि यब घर का वास्तुदोष सही रखता है साथ ही संपन्नता भी बनी रहती है।
5- घर-दुकान की उत्तर दिशा में तीन सिक्के लाल रंग के कपड़े में बांधकर छुपा कर रख दें। ध्यान रखें इन पर किसी की दृष्टि नहीं पड़नी चाहिए।
6- अपनी हर मनोकामना को पूरी करने के लिए नवरात्रि के 9 वें दिन दुर्गा मंदिर जाएं और वहां पुष्प एवं धूप दिए जलाकर पूजा अर्चना करें। साथ ही अग्नि प्रज्वलित करके दुर्गा जी का मंत्र का उच्चारण करें और घी के साथ 108 आहुति दे। लगातार इस मंत्र का जाप करने के बाद से आपकी मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूरी हो जाएंगी।
Published on:
01 Apr 2019 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
