भोपालPublished: Sep 27, 2022 01:37:26 am
shailendra tiwari
इतिहास की रोचक दास्ता सुनाता बैरसिया का तरावली मंदिर जहां उल्टे फेरे से बनती है बिगड़ी बात, भर जाती हैं नि.संतान दंपतियों की गोद
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 35 किलोमीटर दूर एक ऐसा चमत्कारिक स्थल जहां नवरात्रि में भक्तों का मेला लगता है। नवरात्रि उत्सव में इस ऐतिहासिक स्थल का नाम लेना जरूरी हो जाता है। यहां आकर न केवल मन की मुरादें पूरी होती हैं, बल्कि नि:संतान दंपतियों की गोद भी भरती है। माता रानी के कई रूपों में से एक रूप में मां यहां भी विराजमान हैं। इनका नाम है तरावली। बैरसिया तहसील में स्थित यह हरसिद्धि माता का यह दरबार अर्जी लगाने वाले हर श्रद्धालु के बिगड़े काम बना देता है। बस आपको यहां एक खास काम करना होता है, और वह है सीधे के बजाए मंदिर के उल्टे फेरे।