
भोपाल। त्योहारों के इस सीजन में रेलवे ने यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोडऩे का निर्णय लिया था। यह सिलसिला अब भी जारी है। ऐसे में यदि आपका नाम भी वेटिंग लिस्ट में है, तो जरा मुस्कराइये क्योंकि रेलवे आपके टिकट को कन्फर्म करने के पूरे प्रयास कर रहा है।
दशहरा दीपावली में रेल मुसाफिरों की वेटिंग लिस्ट कन्फर्म सूची में बदलने के लिए लंबी दूरी की रेलगाडिय़ों में अतिरिक्त कोच लगाने का सिलसिला जारी है। भोपाल रेल मंडल ने रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेन के अलावा दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य रेलगाडिय़ों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
स्पेशल कोटे में चलेंगी ये गाडिय़ां
Published on:
28 Sept 2022 11:17 am
