11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2022 Diwali 2022: सोने को लगेंगे पंख, चांदी की खरीदारी भी बेहिसाब, जानें क्यों सस्ता हो रहा है सोना

नवरात्रि के बाद त्योहारी सीजन जारी रहेगा। इस बीच दो साल बाद इस बार त्योहारी सीजन में बाजार में खूब रौनक नजर आ रही है। खासकर सराफा बाजार में आभूषणों की व्यापक रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

2 min read
Google source verification
gold_jp.jpg

भोपाल। नवरात्रि के बाद त्योहारी सीजन जारी रहेगा। इस बीच दो साल बाद इस बार त्योहारी सीजन में बाजार में खूब रौनक नजर आ रही है। खासकर सराफा बाजार में आभूषणों की व्यापक रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। सोने-चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे चल रहे हैं, इसलिए व्यापार जगत को काफी उम्मीदें हैं। बेहतर फसल उत्पादन के अनुमानों एवं कीमती धातुओं के भाव अपने मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे होने के कारण सराफा बाजार में दशहरा-दिवाली पर अच्छी मांग है। एक अनुमान के मुताबिक दिवाली तक सराफा बाजार में करीब 40 फीसदी की ग्रोथ दर्ज होगी।

30 किलो तक बिकेगा सोना
सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार दिवाली तक भोपाल और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर करीब 30 किलो सोना एवं 125 किलो चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां, पूजन थाली, कलश आदि बिक जाएंगे। कीमत के हिसाब से देखे तो लगभग 26 से 28 करोड़ रुपए का सोना-चांदी बिक जाएगा। प्रदेश स्तर पर 300 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। चूंकि, 2020 एवं 2021 में कोरोना महामारी का प्रकोप रहा, इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम भी सीमित संख्या में ही हुए। त्योहारों पर भी कीमती धातुओं की मांग कम रही लेकिन इस बार बाजार में उत्साह बना हुआ है। इसलिए व्यापारी वर्ग भी खूब उत्साहित है।

यह भी पढ़ें: Navratri 2022: सोना चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, खरीदारी का है शुभ समय

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Birthday: पतली आवाज के कारण रिजेक्ट हो गई थीं लता, आखिरकार आवाज से ही पाया ऐसा मुकाम

इसलिए सस्ता हो रहा सोना

व्यापार जगत आशावादी है। बाजार पूरे जोश से चलने की उम्मीद है। सोना-चांदी के भावों में अपने उच्च स्तर से काफी गिरावट आ गई है। ग्राहकों को इसका फायदा उठाना चाहिए। उम्मीद है कि दिवाली तक बाजार 40 प्रतिशत तक ग्रो कर जाएगा।

सुशील धनवानी, अध्यक्ष, भोपाल सराफा महासंघ

कोरोना के कारण बीते दो साल से लोग आम दिनों के अलावा त्योहारी सीजन पर अपनी पसंद और जरूरत के आभूषण नहीं खरीद पाए थे। लेकिन अब स्थिति सामान्य है। उम्मीद कर रहे हैं कि इस बाजार में अच्छी मांग रहेगी।

नवनीत अग्रवाल, प्रवक्ता, भोपाल सराफा महासंघ

सोने के रेट कम होने का फायदा निश्चित रूप से इस बार ग्राहकों को मिलेगा। चांदी का बाजार भी अच्छा चलेगा। इस समय पोल्की की ज्वेलरी टे्रंड में है। करीब 40 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद रख रहे हैं।

वैभव गोयल, अक्षय ज्वेलर्स