11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NAvratri 2022: सोना चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, खरीदारी का है शुभ समय

नवरात्रि, करवा चौथ फिर दीपावली महिलाएं इन दिनों में सबसे ज्यादा सोना-चांदी खरीदना पसंद करती हैं। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रही हैं तो यह खबर आपके लिए है

less than 1 minute read
Google source verification
gold_jewelery.jpg

,,

भोपाल। नवरात्रि के इन दिनों में बनने वाले शुभ संयोगों में खरीदारी शुभ रहेगी। नवरात्रि, करवा चौथ फिर दीपावली महिलाएं इन दिनों में सबसे ज्यादा सोना-चांदी खरीदना पसंद करती हैं। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रही हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इन दिनों सोने के भावों में लगातार गिरावट जारी है। आप भी जानें सोने के भाव...

डॉलर में मजबूती और महंगाई के कारण दुनियाभर में ब्याज दरें बढने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट है। सोमवार को ग्लोबल बाजार में प्रति औंस 24 कैरेट सोना ढाई साल के सबसे निचले स्तर 1637 डॉलर पर था। जो अप्रैल 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है। भारत में सोना 6 महीने के निचले स्तर पर है। पिछले दो महीने में सोने की कीमतें गिरी हैं। इससे बाजार में रौनक है। वल्र्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इस सीजन में बिक्री दोगुनी होगी। प्रति व्यक्तिसोने की औसत खरीद 10 ग्राम से बढ़कर 20 ग्राम होने की उम्मीद है।

सोना-चांदी के भाव में कैसा रहा उतार-चढ़ाव

वर्ष सोना (प्रति दस ग्राम) चांदी (प्रति किलो)

2018- 31,000 रुपए 39,000 रुपए

2019- 35,000 रुपए 40,000 रुपए

2020- 40,000 रुपए 35,000 रुपए

2020- (अगस्त) 58,000 रुपए 77,000 रुपए

2021- 53,000 रुपए 70,000 रुपए

2022- 51,500 रुपए 65,000 रुपए

2022- (27 सितं.) 51,100 रुपए 57,000 रुपए