भोपाल की गलियों में नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन, तस्वीरों में देखें सादगी से कैसे जीत रहीं भोपालियों का दिल
भोपाल। इन दिनों अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन भोपाल में हैं। नव्या नवेली नंदा अपनी सादगी से सभी का दिल जीत रही हैं। अपनी नानी के साथ दो माह बाद फिर भोपाल आई नव्या इन दिनों नए और पुराने भोपाल शहर में अक्सर नजर आ रही हैं। नव्या पुराने भोपाल में स्ट्रीट फूड (enjoying street food) का मजा ले रही हैं। नव्या चाट-पकौड़ी, पौहे-जलेबी का लुत्फ लेते हुए नजर आई। नव्या नवेली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी अपनी नानी और मामा के साथ भोपाल आई थीं। तब परनानी के साथ उन्होंने पूरा दिन बिताया था।