10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCB मुंबई का दावा, शाहरूख खान के बेटे वाली ड्रग पार्टी में थे ये 5 लड़के-लड़कियां

शाहरूख खान के बेटे वाली हाईप्रोफाइल पार्टी में थे ये 5 लड़के-लड़कियां, NCB मुंबई द्वारा दी गई जानकारी।

less than 1 minute read
Google source verification
News

NCB मुंबई का दावा, शाहरूख खान के बेटे वाली ड्रग पार्टी में थे ये 5 लड़के-लड़कियां

भोपाल। मुंबई में आयोजित जिस हाई प्रोफाइल क्रूज पार्टी की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वजह से की जा रही है। उस पार्टी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भी 5 लोगों के होने की पुष्टि की गई है। NCB मुंबई द्वारा इस बात का दावा करते कहा गया है कि, ड्रग पार्टी में मध्य प्रदेश के 5 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं।

एनसीबी द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि, राजधानी भोपाल में रहने वाले दो कपल यानी दो लड़कियां और दो लड़के इस पार्टी में मौजूद थे। इनके अलावा एक अन्य लड़का भी इस पार्टी में मौजूद था, ये सभी लोग भी कार्रवाई की जद में आए हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टी की जाएगी। एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, हिरासत में लिये गए तीन लड़कों के नाम वरदान, सिद्धांत और विशाल हैं। हालांकि, इनके साथ पार्टी में मौजूद लड़कियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारी के अनुसार, ये सभी लोग खुद को भोपाल का रहने वाला बता रहे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- नौकरानी से जंगल में हुई मुलाकात, बिना कपड़ों के खाई में मिला कारोबारी का शव


NCB की कार्रवाई में सामने आए ये हाईप्रोफाइल नाम

एनसीबी ने कहा कि हमने बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अलावा नूपुर सतीजा, इसमीत सिंह चड्ढा, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने निकाली जुआरियों की बारात - देखें Video