2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: थॉयराइड है तो कभी न खाएं ये 5 चीजें

थॉयराइड है तो कभी न खाएं ये 5 चीजें

less than 1 minute read
Google source verification
photo6080418070788156222_1.jpg

thyroid

भोपाल। बीते कई सालों में थॉयराइड की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। ये समस्या खासतौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा होती है। आजकल कई लोग थायराइड बीमारी से पीड़ित हैं। थायराइड में वजन बढ़ने के साथ हार्मोन असंतुलन भी हो जाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड विकार दस गुना ज्यादा होता है। जिसका मुख्य कारण महिलाओं में ऑटोम्यून्यून की समस्या ज्यादा होना है।

डॉक्टरों की मानें तो कुछ खास चीजों को खाने से थाइरॉइड बढ़ जाता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि थाइरॉइड के दौरान किन चीजें को खाने से परहेज करना चाहिए.....

- अगर आपको थॉयराइड की समस्या है तो वनस्पति घी को खाना छोड़ दीजिए। वनस्पति घी को हाइड्रोजन में से गुजार कर बनाया जाता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं साथ ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं।

- सोयाबीन में goitornoids पाया जाता है जो हमारे थायराइड ग्लैंड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

- अगर आप इसका सेवन करते हैं तो शरीर में थायरोक्सिन बढ़ जाता है या तो घट जाता है। इसलिए सोयाबीन का सेवन न करें।

- शराब और बीयर शरीर में एनर्जी के लेवल को प्रभावित करता है। इससे थायरॉइड की समस्या वाले लोगों की नींद में दिक्कत की शिकायत और बढ़ जाती है।

- रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेट फैट बहुत होता है। इससे वेट तेजी से बढ़ता है।

- रेड मीट खाने से थायरॉइड वालों को बदन में जलन की शिकायत होने लगती है।

- गोभी और पत्ता गोभी guitornoids ज्यादा होते हैं। यह आपके लिए अच्छे नहीं है यदि आपको थायराइड की बीमारी है तो आप गोभी और पत्ता गोभी का सेवन बिल्कुल ना करें।