7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भूलकर भी इग्नोर न करें ये सपना, अमीर से गरीब तक बना सकता है ये संकेत….

स्वप्न में दिखने वाली ये चीज आपके भविष्य पर ये डालेगी असर!...

3 min read
Google source verification
Dreams

भूलकर भी इग्नोर न करें ये सपना, अमीर से गरीब तक बना सकता है ये संकेत....

भोपाल। कहते हैं कि इंसान पूर्व से ही अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहा है, और हमेशा से ही अपने आने वाले कल को जानना चाहता है। इसी के चलते जहां ज्योतिष शास्त्र आदि से व्यक्ति अपने आने वाले समय का जानना चाहता है।

वहीं क्या आप जानते हैं कि प्रकृति आपको आपके आने वाले कल के प्रति पहले ही संकेतों में सावधान कर देती है, इतना ही नहीं यदि आने वाला समय अच्छा हो तो उसके भी कुछ संकेत आपको दे देती है। लेकिन जानकारी के अभाव में हम इन बातों को या तो समझ नहीं पाते या कई बार इन पर विश्वास करने से ही कतराने लगते हैं।

इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि प्रकृति कई तरह से हमें आगे के लिए संभलने या भविष्य में कुछ खास मिलने का संकेत देती है। हां ये जरूर है कि सुबह के सपने ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं। जरूर है बस इन इशारों को समझने की...

पंडित शर्मा के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। प्राचीन ग्रंथों में भी स्वप्न विज्ञान और उनके फलों पर विस्तार से व्याख्या की गई है। कुछ स्वप्न ऐसे होते हैं, जो हर किसी को नहीं आते।


रात्रि को नींद में दिखाने वाले कुछ स्वप्न हमें शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। हम आपके लिए लेकर आए हैं रात्रिकाल में देखें गए स्वप्न से प्राप्त होने वाले शुभ-अशुभ फलों से संबंधित जानकारी।

जाने अपने इस सपने का फल...
जानकारों के अनुसार मोर जंगल का पक्षी है। ऐसे में नींद के दौरान सपने में मोर कम ही दिखाई देते हैं, लेकिन यदि यह सपने में दिखाई दे तो इसके तहत मिलने वाले इशारे इस प्रकार हैं...



अगर सपने में मोर दिखे तो :-
सपने में मोर देखना बेहद शुभ माना जाता है। यह जीवन में आने वाली किसी खुशी की प्राप्ति का संकेत माना जाता है। वहीं यदि मोर-मोरनी की जोड़ी एकसाथ दिखाई दे तो इसे शादीशुदा जातकों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

जमीन पर बैठा दिखे मोर :-
: नींद में सपने में मोर अगर जमीन पर बैठा दिखाई दे, तो यह दुर्भाग्य का संकेत होता है। जिस वजह से आपकी लगी-लगाई नौकरी छूट सकती है।

इसके अलावा घर में बीमारी भी आ सकती है या परिवार की चिंता बढ़ सकती है।

मोर नोचे अपने पंख :-
यदि सपने में मोर उसके पिछले पंख नोचते दिखे तो इसका अर्थ आप पर मुकदमा चलने और सजा भी जरूर होने से लगाया जाता।

मोर का मांस खाना :-
: यदि आप सपने में मोर को मारते हैं या उसका मांस खाते हैं तो यह सपना अशुभ है, इस स्वप्न का फल कुछ न कुछ अनिष्ट करने वाला माना जाता है।

मोर के चोंच में सामग्री :-
: यदि आप स्वप्न में मोर को चोंच में कुछ सामग्री लिए देखते हैं तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि स्वप्नदृष्टा के शत्रु आपस में ही लड़ मरेंगे।

बोलता हुआ मोर दिखे :-
यदि आपको सपने में बोलता हुआ मोर दिखता है, तो इसका अर्थ अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग होता है। यह सपना यदि किसान देखता है तो उसका फल अच्छा प्राप्त होता है, इस स्वप्न के तहत वर्षा अच्छी होने से इस वर्ष किसान की फसल अच्छी होगी ऐसा माना जाता है। जबकि अन्य के लिए इसे शुभ नहीं माना जाता।

वृक्ष पर बैठा मोर दिखे:-
: जब सपने के दौरान आपको एकांत में किसी वृक्ष पर मोर बैठा दिखे, तो इसका मतलब यह निकाला जाता है कि आपको शत्रुओं से गंभीर खतरा है।

नाचता हुआ मोर दिखे :-
नाचते हुए मोर का दिखना भी अलग अलग लोगों को अलग अलग संकेत का संकेत देता माना जाता है।


: सपने में किसी पेड़ पर नाचता हुआ मोर दिखाई देना भाग्य का इशारा है। यह स्वप्न में भविष्य में सुंदर संतान प्राप्ति, प्रेम और सुखी जीवन का संकेत देता है।

: इतना ही नहीं, अगर कोई रोगी ऐसा स्वप्न देखता है तो कहा जाता है कि वह बिना दवाई के स्वस्थ हो सकता है।

: अगर जेल में बंद कैदी भी सपने में मोर को नाचता हुआ देखता है तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि उसे जल्द ही कैद से आजादी मिलने वाली है।

: अगर कोई बिजनेसमैन या बड़ा व्यापारी नाचते हुए मोर का स्वप्न देखे तो उसका दूसरा नया उद्योग शुरू होने की संभावना बनती है।