
5 शहरों में मिलेगी नए एस्ट्रो हॉकी टर्फ मैदान की सौगात
भोपाल। जल्द ही प्रदेश के हॉकी खिलाडिय़ों को पांच और हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। खेल विभाग द्वारा प्रदेश के पांच शहरों में हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनाने का काम पूरा हो चुका है। जिससे ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक हॉकी प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगी।
इसके लिए विभाग करोड़ों खर्च कर रहा है। अभी तक खेल विभाग के पास खुद के 7 हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम हैं। इसमें भोपाल और ग्वालियर में दो-दो, जबलपुर, बैतूल और सिवनी में एक-एक हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम हैं। इस साल प्रदेश के देवास, शिवपुरी, होशंगाबाद और मंदसौर में नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की सौगात खिलाडिय़ों को मिल जाएगी। जिसमें होशंगाबाद, देवास, शिवपुरी और मंदसौर में निर्णाणाधीन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का काम पूरा हो चुका है। वहीं इंदौर में बनाना बाकी है।
खिलाडिय़ों को मिलेगी यह सुविधाएं
इन शहरों में हॉकी के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। खिलाड़ी स्कूल या कॉलेज ग्राउंड में प्रेक्टिस करते हैं। हालांकि इन मैदानों की स्थिति अच्छी नहीं होने से खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस साल एस्ट्रो टर्फ मैदान बनने से हॉकी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। मैदान बनने से खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी कराई जा सकेगी।
लगभग 27.5 करोड़ की लागत
5 हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम लिए खेल विभाग को करीब 27.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जिसमें एक हॉकी एस्ट्रो टर्फ के लिए 5.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सभी मैदान पवेलियन और प्रेक्टिस एरिया सहित सर्वसुविधायुक्त होंगे।
---
चार स्टेडियम तैयार हैं।
खेल विभाग द्वारा हॉकी की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश के पांच शहरों में नए हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनाए जा रहैं, जिसमें से चार स्टेडियम का काम लगभग पूरा हो चुका है।
बालू सिंह यादव, संयुक्त संचालक
Published on:
27 Aug 2018 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
