
कांग्रेस सेवादल का बदला ड्रेस कोर्ड, अब ये होगी नई ड्रेस!
भोपाल@हरीश दिवेकर की रिपोर्ट
कुछ दिनों पहले चर्चा में आने से पहले सालों से हाशिए पर चल रहे कांग्रेस के सेवादल को अब फिर से नए रुप में पेश किया जा रहा है। इसी के चलते सेवादल के लिए नया ड्रेस कोर्ड लागू कर दिया गया है। इसके बाद अब सेवादल के कार्यकर्ता सफेद पेंट शर्ट की जगह, सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आएंगे। इसके अलावा टोपी के स्थान पर अब ये लेटेस्ट कैप लगाएंगे।
ये भी हुए बदलाव...
इसके साथ ही अब कार्यकर्ता टोपी के स्थान पर लेटेस्ट कैप लगाएंगे। जबकि नेताओं को सलामी देने का काम अब सेवादल नहीं करेगा।
इसके साथ ही सेवादल की ड्रेस में कोई भी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के पैर नहीं छूएगा। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन पूरन कुशवाह ने बताया कि अब संगठन का विस्तार करने के लिए 10 सालों से कार्यरत पदाधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा।
इसके साथ ही उनके स्थान पर नवीन कार्यकर्ताओं को पदोन्नत किया जाएगा।
वहीं जानकारों की माने तो कभी आरएसएस से टक्कर लेने के लिए खड़ा किया गया कांग्रेस सेवा दल, उस स्तर तक कभी नहीं पहुंच सका जहां आरएसएस पहुंचा। वहीं लंबे समय तक हाशिए पर चलने के बाद कांग्रेस ने अब इसे फिर एक्टिक करने के लिए ये कदम उठाया है।
आरएसएस भी बदल चुका है ड्रेस...
वहीं कुछ समय पहले ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भी अपने ड्रेस कोड में ऐतिहासिक बदलाव कर चुका है। इसके तहत संघ की ड्रेस में हाफपैंट हटा ली गई और उसकी जगह फुलपैंट ने ले ली।
इसके पहले भी संघ ने निक्कर को बदलने के बारे में सोचा था। विरोधियों ने भी कई बार पुराने फैशन के निक्कर पर चुटकुलों के जरिए निशाना साधा था। संघ का पहले मानना था कि विषम परिस्थियों में सेवा कार्य करने के दौरान हाफपैंट काफी सहायक होती है।
संघ की स्थापना सन 1925 में हुई थी। उसके बाद कई बार संघ का गणवेश बदला है। शुरूआत में तो ये यूनिफॉर्म जिस तरह के कपड़े कांग्रेसी पहनते थे, वैसा ही रखा गया था। तब पूरा यूनिफॉर्म खाकी था और काले बूट, खाकी फेटा और बाद में फेटे की जगह टोपी ने ले ली। तब यूनिफॉर्म में और दो चीज़े थी जो आज नहीं है।
इनमें एक था क्रॉस बेल्ट जिससे अधिकारी वर्ग के स्वयंसेवक ही पहना करते थे। वहीं दुसरा था आरएसएस लिखा हुआ बैज, करीब साल 1939 तक शर्ट खाकी ही हुआ करती थी। साल 1940 में सफ़ेद शर्ट आई। क्रॉस बेल्ट चला गया, फिर करीब साल 1973 में फटिंग जूते बदले।
Published on:
06 Jul 2018 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
