
New flyover
New flyover : व्यापमं चौराहा पर भोपाल हाट से छह नंबर स्टॉप तक फ्लाइओवर की रूपरेखा तैयार हो गई है। इस साल बजट में इस ब्रिज के लिए 2.55 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ब्रिज की डीपीआर के साथ इसका जमीनी निर्माण नजर आएगा। अगले ढाई साल में ये तैयार होगा। इससे व्यापमं चौराहा पर ट्रैफिक निर्बाध होगा, तुलसी नगर से अरेरा हिल्स, एमपी नगर और यहां से पुराने शहर जहांगीराबाद की ओर व प्रेस कॉप्लेक्स, गायत्री मंदिर की ओर आवाजाही सुगम होगी।
विभाग के इंजीनियर्स के अनुसार बजट तय है। राज्य बजट के बाद निर्माण(New flyover) को शुरू करने की तैयारियां होगी। एजेंसी चयन भी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि छह नंबर की ओर नगरीय प्रशासन विभाग का पालिका भवन समेत बड़ा आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र है। यहां रोड पर ट्रैफिक को रूकना पड़ता है। ब्रिज बनने के बाद जिसे अरेरा व पुराने शहर, एमपी नगर में गायत्री मंदिर की ओर जाना है, वह ब्रिज से आगे बढ़ जाएगा। इससे नीचे रोड का ट्रैफिक 50 प्रतिशत घट जाएगा।
अभी व्यापमं चौराहा पर बिना रूके ट्रैफिक नहीं गुजर सकता। चौराहा पार करते ही शौर्य स्मारक के पास से 60 डिग्री से ज्यादा की ऊंचाई वाली चढ़ाई होती है। इसी तरह जब पहाड़ी से नीचे चौराहा की ओर आते हैं तो तेजी से ढलान पर गाड़ी चलती है, जिससे कई बार दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ब्रिज इस चढ़ाई को सुगम करेगा और अरेरा हिल्स व तुलसी नगर व आगे लिंक रोड नंबर दो पर भी यात्रियों को आसानी से पहुंचा देगा।
Updated on:
16 Jan 2025, 10:50 AM IST
Published on:
16 Jan 2025, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.