
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। भोपाल के (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। भोपाल से सोमवार और गुरुवार को महाकुंभ(Mahakumbh 2025) के लिए श्रद्धालु जा सकेंगे। गुरुवार को इसकी शुरुआत होगी। रेलवे ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ महामेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। यह मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
रास्ते में यह ट्रेनें(Mahakumbh Special Train) दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या(Mahakumbh Special Train) 01661 : द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। सुबह 11.10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या(Mahakumbh Special Train) 01662 : द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। दोपहर 2.45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
Updated on:
16 Jan 2025, 10:02 AM IST
Published on:
16 Jan 2025, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.