जनरल द्विवेदी को थल सेना की इन्फेंट्री की जम्मू कश्मीर राइफल्स में दिसंबर 1984 में कमीशन प्रदान किया गया था। 40 वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। सेना उप प्रमुख बनने से पहले वे सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर थे। वे इन्फेंट्री के महानिदेशक भी रह चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और तीन बार आर्मी कमांडर सराहना जैसे अलंकरण मिल चुके हैं।