4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया रिकॉर्ड : सबसे लंबे समय के सीएम बने शिवराज, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

सीएम शिवराज ने भारतीय जनता पार्टी के अबतक के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री रहने का दर्जा हासिल कर लिया है।

2 min read
Google source verification
News

नया रिकॉर्ड : सबसे लंबे समय के सीएम बने शिवराज, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीएम शिवराज ने भारतीय जनता पार्टी के अबतक के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री रहने का दर्जा हासिल कर लिया है। बता दें कि, 17 मार्च को सीएम शिवराज ने अपना मुख्यमंत्री कार्यकाल के 15 साल 11 दिन पूरे कर लिये हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम था। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 15 साल 10 दिन का रिकॉर्ड कायम किया था। जबकि, आज शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 15 साल 11 दिन पूरे कर लिये हैं।

हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने ये रिकॉर्ड सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों में स्थापित किया है। वहीं, अगर देशभर की अलग अलग पार्टियों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो इनमें शिवराज सिंह का स्थान चौथे पायदान पर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 13 वर्षों तक गुजरात के सीएम रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं। देशभर में मौजूदा मुख्यमंत्रियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वालों में चौथे नंबर पर है। उनसे पहले ओडिशा राज्य के नवीन पटनायक, बिहार राज्य के नीतीश कुमार, नागालैंड राज्य के एन रियो का नाम है।

यह भी पढ़ें- शराब पीकर गेर में जाने वालों की खैर नही, होली और पंचमी पर बंद रहेंगी शराब दुकानें


कब कब बने सीएम

शिवराज सिंह चौहान पहली बार 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री चुने गए थे। उसके बाद 8 से 13 दिसंबर 2013 सीएम रहे, फिर 14 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक मुख्यमंत्री बने रहे। इसके बाद 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी, जो सिर्फ 15 महीने में गिर गई। इसके बाद एक बार फिर 23 मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान ही चौथी बार सीएम बने, जिसके बाद से अबतक उनका कार्यकाल जारी है।


कहां हुआ था जन्म

शिवराज सिंह चौहान का जन्म पांच मार्च 1959 को सीहोर जिले के जैत में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान और माता का नाम सुंदर बाई है। उनके पिता पैशे से किसान थे. शिवराज सिंह चौहान किरार राजपूत समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपने गांव में कक्षा चौथी तक पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो भोपाल आ गए। यहां उन्होंने मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई। इसी बीच वो पहली बार साल 1975 में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरु हुआ तो लगातार ही वो आगे बढ़ते चले गए। अब शिवराज भारतीय जनता पार्टी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

हिमालय में खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय हिमवीरों ने खेली कबड्डी, देखें वीडियो