22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलकनपुर में नए रोपवे से महज 10 मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे भक्त

शारदीय नवरात्रि का महापर्व पास आ गया है। इस मौके पर सीहोर जिले के सलकनपुर देवी धाम में खास तैयारियां की जा रहीं हैं। यहां नवरात्रि पर लाखों लोग आते हैं। हालांकि सलकनपुर में अभी देवी लोक विकसित करने का काम चल रहा है। सलकनपुर देवी लोक के अंतर्गत यहां भक्तों के लिए अनेक सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। यहां नया रोप वे भी बनाया जा रहा है कि जोकि सन 2025 तक चालू हो सकेगा। यह रोप वे मिनटों में भक्तों को मंदिर पहुंचा देगा।

2 min read
Google source verification
rope_way_devi.png

सन 2025 तक चालू हो सकेगा

शारदीय नवरात्रि का महापर्व पास आ गया है। इस मौके पर सीहोर जिले के सलकनपुर देवी धाम में खास तैयारियां की जा रहीं हैं। यहां नवरात्रि पर लाखों लोग आते हैं। हालांकि सलकनपुर में अभी देवी लोक विकसित करने का काम चल रहा है। सलकनपुर देवी लोक के अंतर्गत यहां भक्तों के लिए अनेक सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। यहां नया रोप वे भी बनाया जा रहा है कि जोकि सन 2025 तक चालू हो सकेगा। यह रोप वे मिनटों में भक्तों को मंदिर पहुंचा देगा।

सलकनपुर देवी लोक का काम पूरा होने पर जहां भक्तों को नई सुविधाएं मिलेंगी वहीं पूरा मंदिर परिसर भव्य स्वरूप में दिखेगा। देवी लोक का काम अगले दो सालों में पूरे होंगे। इसके अंतर्गत मुख्य मंदिर का पुनर्निर्माण भी किया जा रहा है। मंदिर और काॅम्प्लेक्स में ही करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

देवी लोक में नए प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। पाथ-वे, फेंसिंग, रेलिंग के साथ इमरजेंसी रोड और पार्किंग तथा ईवी चार्जिंग पॉइंट भी विकसित किए जा रहे हैं। यहां चौसठ योगिनी प्लाजा का विकास किया जा रहा है और और नवदुर्गा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। फाउंटेन ऑफ लाइट भी बनाया जाएगा।

सलकनपुर देवी लोक में मुख्य मंदिर लाल पत्थरों से सजाया जाएगा। यहां महाकाली, छिन्नमस्ता जैसी दस महाविद्याओं की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। देवी लोक के सभी काम पूरे करने के लिए अप्रैल 2025 का समय तय किया गया है।

यहां नया रोप-वे भी लगाया जा रहा है। बेहद आधुनिक यह रोपवे मोनो केबल डिटैचेबल गोंडोला तकनीक से बनाया जा रहा है। 1500 मीटर लंबा यह रोप-वे हर घंटे 1500 भक्तों को मंदिर तक पहुंचा देगा। यह महज 10 मिनिट में भक्तों को मंदिर तक पहुंचाएगा। रोप में 3 स्टेशन होंगे। यह रोप वे सन 2025 में मई माह तक चालू हो जाएगा।

सलकनपुर मन्दिर 800 फुट ऊंचे पर्वत शिखर पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए करीब 1400 सीढ़ी चढ़नी होती है। सलकनपुर देवी धाम भोपाल से लगभग 70 किमी दूर है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में 50 हजार रोजगार के साथ कर्मचारियों को मकान भी देगी कंपनी