3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के शव को घसीटकर ले गया, अंतिम संस्कार की जगह गड्ढे में फेंका

कलयुगी बेटे का कारनामा, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, परिवार को भी नहीं बताया

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 19, 2024

police.png

शहर में एक बेटे द्वारा मां की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को गड्ढे में फेंकने का मामला सामने आया है। जिस मां ने बेटे को नौ महीने तक कोख में रखा और पाला पोसा उस बेटे से मां को कभी भी यह उम्मीद नहीं रही होगी कि वह उसका अंतिम संस्कार तक नहीं करेगा।

गुनगा थाना पुलिस ने बताया कि गुनगा क्षेत्र के ग्राम दिल्लोद में रहने वाला जग्गा उर्फ जगदीश (45) अपनी 80 वर्षीय मां तुलसा बाई के साथ रहता था और मेहनत मजदूरी करता है। 13-14 फरवरी की दरमियानी रात उसकी मां का निधन हो गया। इस पर बेटे ने मां का सामाजिक रीति-रिवाज से दाहसंस्कार नहीं करते हुए उसे ले जाकर एक गड्ढे में फेंक दिया। दूसरे दिन परिवार के लोगों ने जगदीश से मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके शव को गड्ढे में फेंक आया। इस पर परिवार के लोगों ने गुनगा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पीएम के लिए हमीदिया भेजवाया। पीएम के बाद तुलसा बाई का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है।

महिला की मदद करने वाला नहीं था

गरीबी का ऐसा दंश की खाने तक की व्यवस्था सरकारी राशन से ही होती थी। बेटा 45 वर्ष का है, अब तक शादी नहीं हुई है। परिवार में मां बेटे ही थे। मां ल्बे समय से बीमार थी। कोई मदद करने वाला नहीं था। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे को ऐसा लगा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वह मां का दाह संस्कार कहां से करेगा, लेकिन उसने यह बात किसी को बताई नहीं। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर वन विभाग की जमीन है। उस पर वन विभाग ने पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदकर फेंसिंग कर रखी है।

यह भी पढ़ेंः

वीआईपी चोर: फ्लाइट से आता और चोरी करके बेंगलूरू भाग जाता था
बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच देशभर के नेताओं से क्या बात कर रहे हैं कमलनाथ?