scriptआज आने-जाने में नहीं रहेगा कोई प्रतिबंध, लेकिन सामूहिक रूप से न मनाएं होली | No restriction on commuting on the day of Holi | Patrika News
भोपाल

आज आने-जाने में नहीं रहेगा कोई प्रतिबंध, लेकिन सामूहिक रूप से न मनाएं होली

– पहली बार पाबंदियों में मनाई जा रही होली

भोपालMar 29, 2021 / 11:15 am

Ashtha Awasthi

gettyimages-476245342-170667a.jpg

No restriction

भोपाल। मध्यप्रदेश में पहली बार बढ़ते कोरोना संक्रमण (coronavirus) के बीच पाबंदियों में होली मनाई जा रही है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से घर पर होली मनाने की अपील की है, क्योंकि इस समय कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। राजधानी भोपाल में वैसे तो आज सबकुछ बंद है लेकिन लेकिन ऑटो और कैब आदि चलेंगे। इन पर किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं है। होली के मौके पर लोग आ-जा सकेंगे लेकिन सामूहिक रुप से होली मनाने पर प्रतिबंध है।

 

gettyimages-492680116-170667a.jpg

भोपाल कलेक्टर का कहना है कि कवर्ड कैंपस या कहीं भी सामूहिक रूप से लोग होली नहीं मना सकेंगे। घर पर ही होली मनाएं। समूह में कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। बस, सामूहिक रूप से होली न मनाएं। व्यक्तिगत रूप से जाने में कोई परेशानी नहीं है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से जा रहा है तो उसे रोका-टोका नहीं जाएगा।

वहीं दूसरी ओर होली के त्यौहार की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो गई। त्योहार की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हुई। बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। यहां सुबह 4 बजे भस्मारती में पण्डे-पुजारियों ने महाकाल के साथ होली खेली।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x808lcy

Home / Bhopal / आज आने-जाने में नहीं रहेगा कोई प्रतिबंध, लेकिन सामूहिक रूप से न मनाएं होली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो