9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों के आने-जाने और बाजार खोलने पर पाबंदी नहीं, जरूरी हो, तब ही बाहर निकलें

- बाजार खोलने और लोगों के आने-जाने पर रोक नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-476245342-170667a.jpg

Rangpanchami

भोपाल। राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज रंगपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। शहर में आज भी होली के दिन की तरह सख्ती रहेगी। आज बाजारों में दुकानें तो खुली रहेंगी, लेकिन किसी भी तरह का जुलूस या गेर निकालने पर पाबंदी रहेगी। लोग अपने-अपने घरों में सीमित दायरे में रंग-गुलाल खेल सकते हैं। हालांकि लोगों के आने-जाने और बाजार खोलने पर पाबंदी नहीं रहेगी। शुक्रवार को छुट्टी है। प्रशासन ने लोगों से घर पर ही रह कर त्योहार मनाने की अपील की है।

बनाएं गए चेकिंग प्वाइंट

शहर में लोगों की सुरक्षा के लिए शहर की सड़कों पर दो हजार जवान दिनभर मुस्तैद रहेंगे। जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा, लोग रंगपंचमी पर भी घर में ही त्योहार मना सकेंगे। बाहर गेर या जुलूस निकला, तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि लोगों के आने-जाने और मार्केट खोलने को लेकर प्रतिबंध नहीं है।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

रंगपंचमी पर्व के साथ गुड फ्राइडे और जुमे की विशेष नमाज को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस शुक्रवार सुबह आठ बजे से तैनात है। लगभग दो हजार पुलिस के जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग की जाएगी।