
भोपाल। चैत्र नवरात्र में राजधानी के कटारा हिल्स निवासी प्रियंका चतुर्वेदी ने कन्याभोज किया। बच्चों को परम्परागत रूप से खीर-पूरी और आलू की सब्जी परोसी। भोज में बच्चों ने शिकायत की। बोले- आंटी अगली बार जब कन्याभोज में बुलाएं तो नूडल्स, पास्ता, चिप्स दीजिए। गिफ्ट भी...। पिछली बार के ‘सबक’ से चिंतित प्रियंका ने इस शारदीय नवरात्र में बच्चों की डिमांड के मुताबिक नूडल्स, पास्ता, चिप्स परोसे। धार्मिक महत्त्व को देखते हुए खीर जरूर बनाई। मन मुताबिक भोजन कर बच्चे खुश हो गए। अंत में उन्हें फलों के स्थान पर चॉकलेट दी गईं और लिफाफे में उपहार। दरअसल, नवरात्र में अष्टमी-नवमीं पर कन्यापूजन और कन्याभोज के तरीकों में बदलाव आ गया है। लोग अब बच्चों की डिमांड के मुताबिक ही भोज बना रहे हैं। कुछ लोग बाहर जाकर उपहार पैकेट भी बांट रहे हैं।
गिफ्ट हैंपर्स में दाल-चावल-राजमा
1. लोग त्योहार पर गिफ्ट हैंपर्स में दाल-चावल-राजमा आदि पैक करा रहे हैं। इन्हें गरीब बस्तियों में बांट रहे हैं।
2. कन्या भोज के बाद बच्चों को उपहार में पेन, पेंसिल, बैग, हेयर बेंड आदि दिए जा रहे हैं।
3. पॉश कॉलोनियों में भंडारे की जगह फूड फेस्टिवल हो रहे हैं। रुचि लाइफ स्कैप कॉलोनी की तृप्ति शर्मा ने बताया, हमारी कॉलोनी में काउंटर सजते हैं।
धार्मिक रूप से नूडल्स-पास्ता देना गलत है। ये भारतीय व्यंजन नहीं हैं। कन्याभोज में खीर-पूरी और चने की सब्जी की ही परंपरा रही है। दक्षिणा में द्रव्य दान जरूर करें।
- डॉ. रघुवीर प्रसाद गोस्वामी, संस्कृत में राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त
Published on:
04 Oct 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
