21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवंबर में जन्‍में लोग इन वजहों से होते हैं बेहद खास, मिलता है प्यार, दौलत, शोहरत और इज्जत

नवंबर में जन्‍में लोग इन वजहों से होते हैं बेहद खास, मिलता है प्यार, दौलत, शोहरत और इज्जत

2 min read
Google source verification
november born

november born

भोपाल। इस बात को सब जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और खासियत का पता आप जन्म तिथि व जन्म माह से निकालते हैं। आज आपको शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताएंगे कि नवंबर में जन्मे लोगों के स्वभाव और पर्सनैलिटी में कैसे होते हैं। पंजित जी बताते है कि नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोग न सिर्फ अपनी बुलंदी पर पहुंचते हैं बल्कि वह बेहद भाग्यशाली, धनवान और मस्तमौला किस्‍म के भी माने जाते हैं। साथ ही ये लोग प्यार के मामले में भी काफी किस्मत वाले होते हैं। इनका प्यार तो गुस्से पर भी भारी पड़ जाता है। जानिए और क्या खूबियां होती है नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों में.....

- नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। शारीरिक गठन गठीला व कद मंझला होता है। इनका मस्तिष्क विशाल, सिंह लग्न के जातकों जैसा होता है।

- ये लोग अनजान व्यक्तियों से तुरंत सम्पर्क बनाने मे माहिर होते हैं। इनकी इच्छा शक्ति प्रबल होती है। अपने चुम्बकीय आकर्षण के धनी ये जातक काफी लोकप्रिय होते हैं।

- इन जातकों का संबंध न्यायालय, पुलिस, होटल, अस्पताल आदि से होता है। अक्सर मंगल अच्छा होने पर ये जेलर, न्यायविद, वकील, अच्छे सर्जन, होटल मालिक या पुलिस सेवा के बड़े अधिकारी होते हैं।

- ये लोग प्यार का इजहार करने में थोड़ा-समय लगाते हैं। मगर एक बार किसी का हाथ थामने के बाद यह पार्टनर को अकेला नहीं छोड़ते।

- ये कभी चुप नहीं बैठते। ये जातक चर्म व गुप्त रोगों से अक्सर परेशान रहते हैं।

- ये लोग ज्यादा दूसरों की परवाह नहीं करते हैं और अपने ही तरीके से जीना पसंद करते हैं। मस्तमौला स्वभाव होने के कारण इन्हें नई-नई जगहें घूमने का बहुत शौक होती है।