30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Holidays: नवंबर की सरकारी छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Government Holidays-मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को आधे दिन का अवकाश घोषित...। नवंबर में एक अवकाश और बढ़ा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 29, 2022

leve.png

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में एक नवंबर को सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। अब सभी सरकारी कर्मचारी 1 नवंबर को आधे दिन के बाद सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत कर सकेंगे। शनिवार को दोपहर में इसके आदेश जारी हो गए हैं। सरकारी कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में करीब 10 दिन का सरकारी अवकाश भी रहेगा।

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस (mp foundation day 2022) 1 नवंबर को है। इस दिन पूरे प्रदेश में सरकारी आयोजन होने के कारण आधे दिन का ही काम होगा। सभी कर्मचारी और अधिकारी आधे दिन काम करेंगे और आधे दिन सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मेहताब सिंह ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित होने के बाद इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस आदेश की प्रति शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टर, सभी मुख्य कार्य पालन अधिकारी को भेज दिए हैं।

यहां देखें मध्यप्रदेश शासन का कैलेंडर

और कितनी सरकारी छुट्टी

मध्यप्रदेश सरकार के दफ्तरों में 4 नवंबर को नामदेव जयंती और 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 12 नवंबर को दूसरा शनिवार और 19 नवंबर को तीसरा शनिवार रहेगा। इनके अलावा चार रविवार भी पड़ रहे हैं।

4 एच्छिक अवकाश भी हैं

इसके अलावा इस माह चार एच्छिक अवकाश भी हैं। इनमें 22 नवंबर को झलकारी जयंती, 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस, 14 नवंबर को डा. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस, 20 नवंबर को संत जिनतरण तारण जयंती का अवकाश लिया जा सकता है।


नवंबर में सबसे कम छुट्टियां

इधर, मध्यप्रदेश में बैंकों की भी छुट्टियां रहने वाली है। मध्यप्रदेश में दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 9 दिन अवकाश रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक हालिडे लिस्ट देखकर ही बैंकों में जाना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ेंः

एमपी के 69 सीएम राइज स्कूलों का एक साथ भूमिपूजन, जानिए क्यों खास हैं यह स्कूल