
MP Weather
MP Weather : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में कई जगह तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, अभी हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में गिरावट आयी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अप्रेल में 7 से 10 दिन तक हीट वेव(Heat Wave) (लू) का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम बदला हुआ था। अब इसका असर कम होगा। अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।
पहला सप्ताह: अप्रेल(MP Weather) के पहले सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना है और लू नहीं चलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 42 डिग्री तक रह सकता है।
दूसरा सप्ताह: दूसरे सप्ताह में 2 से 3 दिनों तक लू परेशान कर सकती है। इस समय तापमान 41 डिग्री से 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। बारिश के कोई आसार नहीं होने से तापमान वृद्धि हो सकती है।
तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए समान्य से 2-4 डिग्री अधिक (42-44 डिग्री) रहेंगे। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।
चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकडऩे के साथ पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान और अधिक बढऩे की संभावना है।
Published on:
05 Apr 2025 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
