26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बारिश-ओलावृष्टि, मौसम के बदलाव से किसान परेशान

MP Weather : अप्रैल के महीने में दिन और रात के तापमान में बढोत्तरी के बीच गुरुवार की शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर बाद बदले मौसम के चलते बादल छा गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 4 Apr 2025, 10:23 AM IST

MP Weather

MP Weather : अप्रैल के महीने में दिन और रात के तापमान में बढोत्तरी के बीच गुरुवार की शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर बाद बदले मौसम के चलते बादल छा गए। वहीं शाम को 5 से 5.30 बजे और 7 से 7.15 बजे के बीच पौन घंटे में 3.2 एमएम बारिश हुई। वहीं बारिश के बीच चने के आकर के ओले(Hailstorm) भी गिरे। अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि जम्मू के ऊपर ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे बंगाल की खाडी़ और अरब सागर से आर्द्रता मिल रही है। इससे लगभग पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं रात 12 बजे के आसपास भी शहर में तेज बारिश होती रही। वहीं बारिश के कारण बार-बार बिजली भी आती जाती रही। आने वाले दिनों में अब सिस्टम खत्म होते ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम 18.3 डिग्री दर्ज की गई।

ये भी पढें - अलर्ट: एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

किसान चिंतित क्योंकि गेहूं को होगा नुकसान

कृषि वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि बारिश और ओले से गेहूं को नुकसान हो सकता है। खेतों में इस समय गेहूं कटने के लिए खड़ा है। इन ओले से गेहूं की बाल टूट सकती है। वहीं सरसों कट चुकी है और चना कट रहा है। वहीं यह बारिश खाली खेत के लिए काफी फायदेमंद है। जहां आसानी से जुताई की जा सकती है।

रात का तापमान 1.40 बढ़ा

मौसम(MP Weather) में आ रहे बदलाव के चलते अब रात के तापमान में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को एक ही दिन में रात के तापमान में 1.4 डिग्री तापमान बढ़ गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी तापमान में अभी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कई बार गई बिजली : शहर में शाम से हुई बारिश व तेज के कारण शहर के कई हिस्सों में बार-बार बिजली आती-जाती रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।