26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्यान दें: सरकार की तैयारी, अब संभलकर यूज करें बिजली, नहीं तो ज्यादा देना पड़ सकता है ‘बिल’ !

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी में कटौती के लिए दी गई सहमति......

2 min read
Google source verification

भोपाल। अभी तक मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को बिजली बिल में बड़ी राहत देते हुए इंदिरा गृह ज्योति योजना चालू रखी थी। इस योजना के तहत जहां लोगों का बिजली का बिल (Electricity Bill) बहुत ही मामूली आता है। वहीं, सरकार को भी बिजली की बचत हो रही है।

मध्य प्रदेश सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना (Indira Grah Jyoti Yojana) में बीते दिनों कुछ बदलाव भी किए थे। बता दें कि इस योजना में लोगों के घरों की बिजली का बिल सिर्फ 100 रुपये महिना आता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मध्यप्रदेश के 98 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी में कटौती करने पर मंत्री समूह ने सहमति दे दी है।

IMAGE CREDIT: Patrika

जी हां अब 100 यूनिट के लिए तो 100 रुपए ही लिए जाएंगे। लेकिन यदि 101 यूनिट हो जाएं तो एक से 101 यूनिट तक का बिल वास्तविक घरेलू दरों पर ही बनेगा। अभी घरेलू दर औसतन 8.40 रु. प्रति यूनिट हैं। मंत्री समूह की सिफारिश के बाद ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्य सचिव को भेज दिया है।

वहीं मुख्य सचिव इस मसले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करके निर्णय लेंगे। वहीं, मंत्री समूह ने किसानों की सब्सिडी पर अभी कोई अंतिम राय नहीं बनाई है। अब इस पर नए सिरे से चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार किसानों की सब्सिडी घटाने के 7 प्रस्ताव बने हैं। अब सरकार कोशिश कर रही है कि घरेलू उपभोक्ता और किसानों को दी जा रही सालाना 21 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी को आधा किया जाए। यदि किसानों की सब्सिडी कम होती है तो तीनों बिजली कंपनियों का भार कम हो जाएगा।