
भोपाल. शहर में अब लोग जीरो वेस्ट समारोह के लिए भी पहल कर रहे हैं। यहां तक कि शादी-विवाह और भंडारों में भी शहरवासी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। प्लास्टिक की बजाए स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाने लगा है.
इस सहालग में तीन दिन पहले परिणय बंधन में बंधने वाले अवधपुरी निवासी ऋषिकेश बडोनिया ने अपनी शादी जीरो वेस्ट की है। उन्होंने बताया कि शादी 25 नवंबर को थी। समारोह का आयोजन कालीबाड़ी में किया गया था। पूरी व्यवस्था उन्होंने की थी। इसके लिए कैटर्स से पहले ही बात की थी कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे और किया भी नहीं। शादी में थोड़ा भी कचरा एकत्रित नहीं होने दिया। पानी के लिए स्टील के गिलास रखे गए, नगर निगम की कचरा गाड़ी वालों से भी पहले ही संपर्क कर लिया था। ऋषिकेश बताते हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगते ही उन्होंने शादी को जीरो वेस्ट बनाने के लिए प्लान किया था। इंगेजमेंट में भी इसी प्रकार अरेंजमेंट किया था, उसमें भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होने दिया। हमारे परिवार में जो भी शादी होगी वो जीरो वेस्ट ही होगी।
भंडारे में भी स्टील की थाली का इस्तेमाल
विवाह पंचमी के मौके पर सोमवार को राम बारात के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से किया गया। इसमें भी जीरो वेस्ट का पूरा ख्याल रखा गया और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। समाज के अशोक गुप्ता ने बताया कि इस दौरान स्टील के बर्तनों में भोजन की व्यवस्था की गई थी। साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा गया। इसके पीछे उद्देश्य यहीं है कि साफ सफाई रहे और पर्यावरण का संरक्षण हो। आगामी आयोजनों में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया गया।
शादी हाल एवं गार्डन संचालक महेन्द्र लाला बताते हैं कि ग्राहकों की सोच में काफी बदलाव आया है। अब लोग सिंगल यूज प्लास्टिक की बजाय पेपर से बने डिस्पोजल, कटोरी, गिलास की मांग करने लगे हैं। शादी हाल, गार्डन में हम भी इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। सजावट में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
Published on:
29 Nov 2022 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
