29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP की जेलों में हाई अलर्ट: अधिकारियों-कर्मचारियों के दिवाली अवकाश निरस्त

जेल विभाग को डर है कि दिवाली पर फूटते पटाखों के शोर के बीच बंदी भाग सकते हैं। इस आशंका को रोकने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश केंसिल कर दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Order to stop holidays on Diwali in Jail Department in MP

Order to stop holidays on Diwali in Jail Department in MP

मध्यप्रदेश में दिवाली की तैयारियों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है, इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि किसी भी हाल में मुख्यालय नहीं छोड़ें। राज्य के जेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह सख्त आदेश 1-2 दिन नहीं बल्कि पूरे 8 दिनों के लिए लागू रहेगा। जेल विभाग को डर है कि दिवाली पर फूटते पटाखों के शोर के बीच बंदी भाग सकते हैं। इस आशंका को रोकने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश केंसिल कर दिए गए हैं।

8 साल पहले सिमी के आतंकवादी दिवाली की रात को भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हो गए थे। ऐसी घटना दोबारा न घटे, इसलिए राज्यभर की जेलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें : एमपी में 4 हजार रुपए की जोरदार बढ़ोत्तरी, दिवाली पर मानदेय में वृद्धि का आदेश जारी

स्पेशल डीजी जीपी सिंह ने दिवाली के आसपास के 7-8 दिनों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। विभाग का मानना है कि देर रात तक पटाखों फूटते हैं, उनकी तेज आवाज की आड़ लेकर कैदी भाग सकते हैं। ऐसे में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जेल विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। छुट्टियों पर रोक लगाने के साथ ही
धनतेरस, दीपावली और भाईदूज पर खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने को कहा गया है।

31 अक्टूबर ने डराया

8 साल पहले भोपाल सेंट्रल जेल में बंद सिमी के 8 आतंकी दिवाली की रात फरार हो गए थे। आतंकी 30-31 अक्टूबर की दरमियानी जेल ब्रेक कर भागे थे। भोपाल सेंट्रल जेल को प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल कहा जाता है तब भी आंतकी इसे भेदने में कामयाब हो गए थे। चूंकि इस बार भी दिवाली 31 अक्टूबर को ही पड़ रही है इस कारण जेल विभाग अतिरिक्त एहतियात बरत रहा है।

स्पेशल डीजी के सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश

— रात में ड्यूटी कर रहे सभी प्रहरी सजग बने रहें।
— वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जेलों की सुर​क्षा के लिए मौजूद रहें।
— अधीक्षक और उप अधीक्षक आकस्मिक निरीक्षण करें।
— 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ​अवकाश नहीं।
— कोई गड़बड़ी हुई तो जेल अधीक्षक इसके जिम्मेदार होंगे।
— सभी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर ही मौजूद रहें
— 29, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को विशेष सतर्क रहें।

Story Loader