भोपाल। पब्लिक रिलेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर शनिवार को होटल पलाश रेसीडेंसी में मतदाता जागरुकता पर व्याख्यान और लोकसंपर्क सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति जगदीश उपासने ने कहा कि आजकल आपराधिक प्रवृत्ति के लोग राजनीति में आ गए हैं। मतदाताओं को सिर्फ वोट देते वक्त ही नहीं बल्कि पूरे 5 साल तक जागरुक होना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने इलेक्शन रिफॉर्म को बहुत जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता को जागरुक होना चाहिए लेकिन इससे पहले राजनीतिक दलों को भी जागरुक किया जाना बहुत जरूरी है और जनता को जनमत के द्वारा इसके लिए दबाव बनाना चाहिए।
भाषा की चिंता करें
प्रसिद्ध हिन्दी क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी ने आज की हिन्दी क्रिकेट कमेंटरी में हो रहे प्रयोग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आजकल किसी को भाषा की परवाह नहीं रह गई है, इसका विरोध होना चाहिए। अगर हिन्दी भाषी हैं तो शुद्ध और अच्छी हिन्दी का प्रयोग कंमेट्री में होना चाहिए। समाज में बुरे लोग संगठिक हो रहे हैं लेकिन अच्छे लोग नहीं। अच्छे लोग संगठित होंगे तो समाज और देश का भला होगा।
लोक संपर्क सम्मान
समारोह में लोक संपर्क सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें राज्य सरकार में जनसंपर्क के लिए कार्यपालक निदेशक, मप्र माध्यम मंगला प्रसाद मिश्र, मीडिया शिक्षा के लिए कुशाभाऊ ठाकरे विवि के कुलपति डॉ. मानसिंह परमार, लोक प्रसारण के लिए आकाशवाणी भोपाल के संपादक समीर वर्मा और क्षेत्र प्रचार में जनसंपर्क के लिए पत्र सूचना कार्यालय के उपनिदेशक अखिल नामदेव का सम्मान हुआ।

Published on:
22 Apr 2018, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.