
भोपाल. जेपी नगर पुल के पास एक बाइक सवार युवक की सिर में चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बाइक सवार अपने साथी की बाइक पर पीछे बैठा था। पुलिस जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बगल से निकलते समय बाइक पर पीछे बैठे युवक की जैकेट में ट्रॉली के पल्ले का पीछे वाला कुंदा फंस गया था। इस कारण बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए थे।
गौतम नगर पुलिस के अनुसार डीआइजी बंगला निवासी तारिक खान निजी काम करता था। वह अपने साथी राशिद के साथ बाइक पर पीछे बैठकर डीआइजी बंगला से करोंद मंडी की तरफ जा रहा था। रास्ते में जेपी नगर पुल से मुड़ते समय पास से एक ट्रैक्टर- ट्राली निकली, तो ट्रॉली का पीछे के पल्ले को बंद करने वाला कुंदा बाइक पर पीछे बैठे तारिक की जैकेट में फंस गया था। इस कारण से बाइक सवार राशिद और तारिक दोनों सड़क पर गिर गए। करीब बीस फीट के करीब बाइक फिसली और जैकेट फटने के बाद कुंदा निकला। तब जाकर दोनों बाइक सवार रुक पाए।
मामले में ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया- इसमें बाइक सवार तारिक को सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि बाइक चला रहे राशिद के हाथ-पैर में चोट लगी। दोनों को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल तारिक खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि खान की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
Published on:
13 Dec 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
