28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताए थे पैसों की तंगी दूर करने के उपाय

Pandit Pradeep Mishra Kubreshwar Dham Rudraksh Mahotsav इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय भी बताए। हमेशा की तरह उन्होंने शिवलिंग पर जल अर्पित करने का महत्व बताते हुए कहा— एक लोटा जल, हर समस्या का हल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Dec 2024, 2:52 PM IST

pradeep.png

पंडित प्रदीप मिश्रा ने लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय बताए

pandit pradeep mishra news: एमपी के सीहोर के कुबरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा अक्सर अपने रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इसी साल 7 मार्च में हुए महोत्सव में लाखों लोग आए थे। इस दौरान उन्होंने शिव महापुराण की कथा भी सुनाई थी। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय बताए। हमेशा की तरह उन्होंने शिवलिंग पर जल अर्पित करने का महत्व बताते हुए कहा था कि एक लोटा जल, हर समस्या का हल। यह उनका उपाय काफी वायरल हुआ था।

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा का आयोजन मार्च में हुआ था। इस दौरान के कई उपाय वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें—Breaking - पचौरी के बाद नकुलनाथ भी बीजेपी में! सबनानी बोले- छिंदवाड़ा से जल्द आएगी अच्छी खबर

पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्यूब पर ही लाखों फालोअर्स हैं। यही कारण है कि रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा में देशभर से लाखों श्रद्धालु सीहोर आते हैं। इन भक्तों के लिए जहां सीहोर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रोकी जाती हैं, वहीं सीहोर आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से कई मार्ग डायवर्ट भी किए किए जाते हैं। इस कारण भी प्रदीप मिश्रा अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। रेलवे ने आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई थीं। इंदौर जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए गए थे।

इस महोत्सव के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महिमा सुनाई थी, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी प्राप्ति के कई उपाय बताए। उन्होंने बताया कि घर की चौखट पर जूते-चप्पल उतारना अच्छा नहीं माना जाता। विष्णु पुराण में उल्लेख है कि ऐसे लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।

पंडित मिश्रा ने बताया कि विष्णु पुराण के अनुसार लक्ष्मीजी दिन में सात बार हर घर में प्रवेश के लिए आती हैं। जिन घरों में बाहर जूते-चप्पल पड़े रहते हैं, उन घरों में वे प्रवेश नहीं करतीं और वापस हो जाती हैं। इसलिए घर के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने जूते-चप्पल नहीं उतारें।