
भोपाल. देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों से एक बार फिर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में भी इंदौर भोपाल सहित कई जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढती और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने भी अब दफ्तार बाहर आकर तैयारियों का जायजा लेने हमीदिया अस्पताल पहुंच गए। जा रही है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण करते हुए प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में ओमीक्रॉन की दस्तक हो चुकी है हालांकि स्थिति अभी भयावन नहीं है। इसलिए पूरी तैयारियां चाक चौबंद रहनी चाहिए। इंदौर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं।
वही राजधानी के बड़े अस्पताल हमीदिया में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिये। सीएम ने सभी जरूरी उपकरण, दवाइयां, बेड के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं और कम से कम एक महीने की दवाओं और ऑक्सीजन का इंतजाम होना चाहिये।
अगर पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 4मामले इंदौर में मिले हैं। इंदौर में 43 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में से एक ओमिक्रॉन का भी मरीज सामने आया है। अबतक प्रदेश में अब तक ओमीक्रॉन के 10 नए मामले सामने आ चुके हैं।
घर पर मनाएं नए साल का जश्न
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जश्न घर पर मनाया जा सकता है। लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर रात 11 बजे बाद नहीं जा सकेंगे। साथ ही पूरी तरह से पाबंदी बाहर निकलने पर होगी। नशे की जांच भी पुलिस करेगी। कोविड नियमों का पालन करना होगा। कोविड अनुकूल व्यवहार सभी नागरिक करें, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। जितना जरूरी नये साल का जश्न है उतना ही जरूरी हमारी खुद की सुरक्षा भी है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल, नियमों का पालन जरूर करें। प्रशासन इसे लेकर सख्त रहेगा।
Published on:
31 Dec 2021 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
