6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर बना हमराह.. आज फिर हुआ सेहत का सवेरा- see video

स्वर्ण जयंती पार्क में सुबह 6.30 बजे से हुईं कई एक्टिविटी...
2 min read
Google source verification
patrika humrah

शहर बना हमराह.. आज फिर हुआ सेहत का सवेरा

भोपाल। कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में रविवार को पत्रिका हमराह में एक बार फिर सेहत का सवेरा हुआ। सुबह 6.30 बजे से शहरवासी एकत्रित होकर यहां डिफरेंट एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।

यहां फिटनेस के जुनून के साथ ही सितोलिया, नींबू रेस, बोरा रेस जैसे पारंपरिक खेलों का बोलबाला रहा।

इस दौरान एक जोन में जहां रस्सा खेंच कॉम्पीटिशन में युवा-बुजुर्ग अपने हाथ अजमाए।

वहीं, दूसरे जोन में एक्सपर्ट शहरवासियों को फिट रहने के लिए योग की टिप्स सीखे। यहां यूथ ने हुल्ला हूप्स, सांप सीढ़ी, बैडमिंटन का भी मजा लिया।

इस दौरान स्वीप टीम ने मॉक ड्रिल करवाई। वहीं कार्यक्रम के बाद यहां जागो जनमत रथ के साथ भी एक्टिविटी हुई।

दरअसल रविवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर गुलाबी ठंड के बीच पत्रिका की ओर से आयोजित 'हमराह' में लोगों के फिटनेस का जुनून छा गया।

इस दौरान युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी मस्ती, रोमांच से भरपूर व पारंपरिक खेलों के साथ फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए हमराह आयोजन कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में एकत्र हुए।

हर उम्र के लोग हुए शामिल...
हमराह आयोजन में सुबह 6.30 बजे से हेल्थ कार्निवाल के इस नए सीजन में खूब मस्ती छाई। यहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

फिर चाहे बूढ़े हों, बच्चे हों या नौजवान, सभी उम्र का बंधन तोड़ते हुए हमराह बन गए। इसमें सभी एज ग्रुप के लिए देशी स्पोट्र्स, मेडिटेशन, योग, हेल्थ चेकअप सहित अन्य एक्टिविटीज की।

ये हुए इवेंटस...
एरोबिक्स, जुम्बा, योग, हुला हुप्स, रिंग थ्रो, गली क्रिकेट, सितोलिया, एस्केपिंग रोप, टग ऑफ वॉर, नीबू रेस, बोरा रेस, सेल्फी, बैडमिंटन, वालीबॉल, रंगोली आर्ट, लॉफ्टर योग, चौपाल, डॉक्टर हेल्थ कंसल्ट।

इसमें शहरवासियों के लिए स्वस्थ जिंदगी का हाथ थामते हुए कई एक्टिविटीज हुए। वहीं इस दौरान कार्यक्रम के अंत में यहां जागो जनमत रथ के साथ भी एक्टिविटी की गईं।