26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका मेडेक्स 2025: सम्मानित होंगे डॉक्टर्स, 35 से अधिक कैटेगरी में मिलेगा अवार्ड

MP News: लोगों का जीवन बचाने वाले चिकित्सकों के सम्मान में शनिवार को पत्रिका मेडेक्स-2025 आयोजित होने जा रहा है। इसमे प्रदेश की राजधानी के प्रतिष्ठित और चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न विधा में पारंगत डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Patrika Medex 2025

Patrika Medex 2025 (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: लोगों का जीवन बचाने वाले चिकित्सकों के सम्मान में शनिवार को पत्रिका मेडेक्स-2025 आयोजित होने जा रहा है। इसमे प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित और चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न विधा में पारंगत डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन शाम 7.30 बजे गुलमोहर स्थित होटल रेडिसन में होगा। इसमें चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों के डॉक्टरों 30 से अधिक कैटेगरी में सम्मान दिया जाएगा।

युवा डॉक्टरों के लिए यंग अचीवर कैटेगरी

मेडेक्स 2025(Patrika Medex 2025) के लिए शहर के 100 से अधिक चिकित्सकों ने पंजीकरण करवाया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री और वाणिज्यिक कर वित्त योजना, आर्थिक और साख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे। मेडेक्स 2025 में युवा डॉक्टरों के लिए अलग से यंग अचीवर कैटेगरी रखी गई है। इसमें 40 वर्ष से कम आयु के चिकित्सकों का चयन किया गया है। इसी तरह लीजेंडरी कैटेगरी में ऐसे डॉक्टर का चयन किया गया है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा प्राथमिकता के साथ 30 वर्ष से अधिक समय तक चिकित्सा कार्य जारी रखा है।

जूरी ने चिकित्सकों का किया चयन

इसके अलावा एक्सीलेंस डॉक्टरों की कैटेगरी में विशेषज्ञता के आधार पर चयन हुआ है। चिकित्सकों की योग्यता, अनुभव आदि के आधार पर विशिष्ट जूरी ने प्रविष्टियों में से योग्य चिकित्सकों को पुरस्कार के लिए चयनित किया है।