15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Property Expo : लग्जरी और प्राइम लोकेशन्स की प्रॉपर्टी रही शहरवासियों की पहली पसंद

Patrika Property Expo : 4 दिवसीय पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। एक्सपो में शहरवासियों का रुझान लग्जरी और प्राइम लोकेशन के मकानों में दिखा। मेले में प्लॉट्स, ऑफिसेस, अपार्टमेंट, रो-हाउस, बंग्लोज आदि को डेवलपर्स ने डिस्प्ले कर बुकिंग ली।

3 min read
Google source verification
Patrika Property Expo

भोपाल. बिट्टन मार्केट में लगे चार दिवसीय पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो का रविवार को समापन हुआ। एक्सपो में शहरवासियों का रुझान लग्जरी और प्राइम लोकेशन के मकानों की रही। मेले में प्लॉट्स, ऑफिसेस, अपार्टमेंट, रो-हाउस, बंग्लोज आदि को डेवलपर्स ने डिस्प्ले करके बुकिंग ली। प्रॉपर्टी की बुकिंग करने वाले लोग नवरात्र-धनतेरस पर गृह प्रवेश करेंगे। शालिगराम डेवलपर्स के मार्केटिंग प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि मेले में विजिटर्स ने प्राइम लोकेशन प्रॉपर्टी की ही ज्यादा मांग की। समापन अवसर पर पत्रिका के डायरेक्टर बीआर सिंह और भोपाल के स्थानीय संपादक महेन्द्र प्रताप सिंह ने स्टॉल के कर्मचारियों और डेवलपर्स के अधिकारियों का सम्मान किया।

फार्च्यून बिल्डर्स के महाप्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में लोग सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देते हैं, इसलिए कवर्ड कैंपस में 24 घंटे सिक्योरिटी की सुविधा हो, ऐसी प्रॉपर्टी ही डिमांड में रही। इसके साथ ही कनेक्टिविटी जैसे हॉस्पिटल, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं भी पास में हो। कैंपस में लग्जीरियस क्लब हाउस, गार्डन, जिम, रेस्टॉरेंट, गेस्ट रूम, बच्चों के लिए प्ले गार्डन एरिया, शादी हाल के अलावा बेहतर सड़कें, 24 घंटे बिजली, पानी की सुविधा वाली प्रॉपर्टी की काफी मांग देखी गई। साथ ही स्पेशियस प्रोजेक्ट की तरफ भी लोगों का काफी रुझान है।

यह भी पढ़ें- Patrika Propex 2024: आशियाने का सपना होगा पूरा, त्योहार पर प्रॉपर्टी में भारी डिस्काउंट और गिफ्ट भी

एक छत के नीचे मिलती है प्रॉपर्टी की हर जानकारी

पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो में भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा ऐसे मेले लगते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे कई डेवलपर्स की प्रॉपर्टी और उसकी कीमत, साइज, सुविधाओं की जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें- Patrika Property Sale: यहां मिलेगी सबसे सस्ती प्रॉपर्टी, 19 से 22 सितंबर तक होगी बुकिंग

स्वास्थ्य का भी ख्याल

पत्रिका ने प्रॉपर्टी एक्सपो में लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी पूरा ध्यान रखा। इसके लिए अपोलो सेज हॉस्पिटल की ओर से एक स्टॉल लगाया गया था। मेले में पहुंचे करीब 200 लोगों का इन चार दिनों में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

प्रॉपर्टी एक्सपो के मैन स्पांसर सेज रियल्टी है। पावर्डवाय में मधुवन ग्रुप, ऑशिमा डेवलपर्स एवं शालिगराम डेवलपर्स है। साथ ही मेले के को-स्पांसरों में सीआई बिल्डर्स, भविष्य बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, भोजपाल बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, अमलताश इंडिया लिमिटेड, लोधी बिल्डर एंड डेवलपर है। पार्टिशिपेंट में ब्रिटिश पार्क, रुद्रांश इंफ्रा डेवलपर्स, समृद्घि हेवन्स (फेज-3), श्री गणपति ग्रुप, फारच्यून बिल्डर्स, एलीगेंट्स बिजनेस स्क्वायर, रीगल होम्स, आइनॉक्स गार्डन प्रमुख है।

यह भी पढ़ें- सपनों का घर लेने का सुनहरा मौका, पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट

विजिटर्स को इनाम

मेले में पहुंचे विजिटर्स को इनाम देते पत्रिका के जोनल सर्कुलेशन हेड दीपक व्यास और यूनिट हेड अशोक अग्रवाल। उनके साथ भोपाल के मार्केटिंग हेड अमित त्रिशाल में शामिल हुए।