13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jitu Patwari: जीतू पटवारी अब मप्र कांग्रेस के नए चीफ, इंदौर से भोपाल तक किया बड़ा रोड शो

pcc chief jitu patwari- इंदौर से लेकर भोपाल तक रोड शो....। खजराना और महाकाल दरबार में दर्शन कर भोपाल पहुंच रहे हैं पटवारी...। 3 बजे ग्रहण करेंगे पद भार...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 19, 2023

jitu.png

पूर्व सीएम कमलनाथ के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस को नया मुखिया मिल गया। राऊ से पूर्व विधायक जीतू पटवारी मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पद ग्रहण करने वाले हैं। पद ग्रहण करने के लिए राऊ से जुलूस लेकर निकले जीतू पटवारी का कई स्थानों पर स्वागत हो रहा है।

पहले गणेश, फिर महाकाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के लिए जीतू पटवारी राऊ से एक बड़े काफिले के साथ निकले हैं। उन्होंने सुबह इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद भोपाल पहुंच रहे हैं। रास्तों में जगह-जगह जीतू पटवारी का स्वागत किया जा रहा है। जीतू पटवारी दोपहर 3 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पद ग्रहण करेंगे। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू के स्वागत में देवास, सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर में स्वागत की तैयारी की है।

जीतू भोपाल पहुंचेंगे तो बैरागढ़ से लेकर इमामी गेट, बुधवारा, लिली टाकीज, रोशनपुरा और लिंक रोड नंबर 1 होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। जीतू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ और अजय सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे।